Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मीडिया कप : डिमना एकादश ने कालीमाटी को आठ विकेट से हराकर खिताब जीता
    Breaking News झारखंड

    मीडिया कप : डिमना एकादश ने कालीमाटी को आठ विकेट से हराकर खिताब जीता

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मीडिया कप : डिमना एकादश ने कालीमाटी को आठ विकेट से हराकर खिताब जीता
    जमशेदपुर। गोपाल मैदान में खेले गए मीडिया कप क्रिकेट का खिताब डिमना एकादश ने जीत लिया है। डिमना एकादश ने फाइनल में कालीमाटी की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। डिमना एकादश की जीत में रणधीर और अभिजीत का ऑलराउंड प्रदर्शन रहा। रणधीर ने 53 रनों की नाबाद पारी चार चौके और दो छक्के की मदद से केवल 40 गेंदों में खेली। अभिजीत ने 12 रन बनाए और मुरारी ने नाबाद 17 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में अभिजीत ने अपना जलवा दिखाया और 16 रन देकर पांच खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखा दी। मैन आॅफ द फाइनल का पुरस्कार भी जीता। इससे पहले कालीमाटी के कप्तान राघवेंद्र ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया । कप्तान का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उस समय गलत साबित हुआ जब एक के बाद एक कर टीम के सभी खिलाड़ी 17.5 ओवर में केवल 103 रन ही बना आउट गई। कप्तान राघवेंद्र ने सर्वाधिक 32 गेंदो पर 30 रन बनाए। नेसार अहमद ने तीन चौके की सहायता से 16 गेंदों पर 20 रन जोड़े । प्रशांत ने 10 रनों का योगदान दिया । इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं ठहर सका। आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए डिमना एकादश ने 13.1 ओवर में 2 विकेट पर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया । कालीमाटी एकादश की ओर से प्रतीक पीयूष एकमात्र सफल गेंदबाज रहे। जिन्होंने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मौके पर राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन मुख्य अतिथि और सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे । इनके अलावा अमरप्रीत सिंह, शेखर डे समेत कई अन्य अतिथि उपस्थित हुए।
    रणधीर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, प्रसेनजीत को सर्वश्रेष्ठ कैचर, नेसार अहमद को प्लेयर आॅफ द टूर्नामेंट, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का पुरस्कार आशुतोष, अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अौर मोहम्मद अकबर को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार दिया। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रुप से पुरस्कृत किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीराम कथा एवं भव्य शोभायात्रा को लेकर सूर्य मंदिर कमेटी ने की समीक्षा बैठक, पूर्व सीएम रघुवर दास ने तैयारियों की ली जानकारी
    Next Article उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में डिस्टिक माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.