Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मीडिया कप क्रिकेट : जुबिली एकादश को 47 रन से हराकर कालीमाटी फाइनल में
    Breaking News झारखंड

    मीडिया कप क्रिकेट : जुबिली एकादश को 47 रन से हराकर कालीमाटी फाइनल में

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मीडिया कप क्रिकेट : जुबिली एकादश को 47 रन से हराकर कालीमाटी फाइनल में

    खिताब के लिए सोमवार को कालीमाटी की भिड़ंत डिमना एकादश से
    जमशेदपुर। मैन आॅफ द मैच नेसार अहमद के आॅलराउंड प्रदर्शन अौर गेंदबाजों की उम्दा बाॅलिंग की बदौलत कालीमाटी एकादश ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए नाॅक आउट में जुबिली एकादश को 47 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ कालीमाटी की टीम सोमवार को फाइनल में खिताब के लिए डिमना एकादश से भिड़ेगी। गोपाल मैदान पर खेले जा रहे मैच में टास जीतकर कालीमाटी एकादश मे बल्लेबाजी का फैसला किया। स्लो पिच पर धीमे आ रही गेंदो को बल्लेबाजों ने परखा अौर 20 20 ओवर में पांच विकेट पर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया। कालीमाटी एकादश की ओर से मध्यक्रम के बल्लेबाज नेसार अहमद ने सतर्क होकर बल्लेबाजी की और 34 गेंदो पर चार चौके की मदद से 37 रन बनाए। कप्तान राघवेंद्र ने 32 गेंदो पर 28 रन जोड़े। कालीमाटी की टीम का रन रेट बढ़ाने में रंजन का योगदान महत्वपूर्ण रहा। रंजन ने मैदान पर उतरते ही जुबिली एकादश के खेमे में हलचल मचा दी। मात्र 24 गेंदो पर चार चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 34 रनों की पारी खेली और टीम का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर दिया। जुबिली एकादश के गेंदबाजों ने 35 रन अतिरिक्त दिए। चंदन ने दो, विवेकानंद और आनंद ने एक-एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए जुबिली एकादश की टीम 17.4 ओवर में 104 रन के स्कोर पर धराशायी हो गई। कालीमाटी के गेंदबाजों ने जुबिली के बल्लेबाजो‌ं खुलकर खेलने की आजादी नहीं दी। नियमित अंतराल पर विकेट लेकर उऩकी बल्लेबाजी को अंकुश में रखा । हालांकि शेखर सुमन ने 41 गेंदो पर चार चौके की मदद से 39 रन बनाकर जुबिली के खेमे में उम्मीद जगा दी थी। लेकिन जाहिद ने शेखर सुमन को रंजन के हाथों कैच आउट कराकर रही सही उम्मीदों पर पानी फेर दिया। चंदन ने 11 रन बनाए। शेष बल्लेबाजी दहाई के स्कोर पर तक भी नहीं पहुंच सके। नेसार अहमद ने तीन ओवर में 15 रन देकर दो और जाहिद ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए। प्रतीक ने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट लेने में सफलता हासिल की। सुमन ने भी 21 रन देकर दो विकेट लिया। कालीमाटी ने भी 21 अतिरिक्त रन दिए। आॅलराउंड करने के लिए प्रदर्सन के लिए नेसार को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।
    कालीमाटी एकादश : 152/5 (20 अोवर)
    जुबिली एकादश : 104/10 (17.4 अोवर में आॅल आउट)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पहाड़िया और बिरहोर जनजाति के कर्मियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, अब मंत्रिमंडल की ली जाएगी स्वीकृति
    Next Article चाकुलिया के सुनसुनिया गांव के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.