Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से करमाटांड़ एवं नारायणपुर पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से करमाटांड़ एवं नारायणपुर पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) ने संयुक्त रूप से करमाटांड़ एवं नारायणपुर पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च।

    सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पर होगी कड़ी कार्रवाई- उपायुक्त*

    सोशल मीडिया यथा व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि के माध्यम से ऐसी किसी भी सूचनाओं/अफवाहों/गतिविधियों/ वायरल वीडियो आदि का प्रसारण नहीं करेंगे जिससे कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना हो – उपायुक्त

    आज दिनांक 12.02.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) ने संयुक्त रूप से नारायणपुर एवं करमाटांड में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।

    ज्ञातव्य हो कि सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान विवाद होने के कारण नारायणपुर प्रखंड में शांति व्यवस्था भंग करने एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई थी।

    पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च के माध्यम से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने यह संदेश देने की कोशिश की कि किसी भी व्यक्ति को घबराने की आवश्यकता नहीं हैं। प्रशासन पूरी तरह से आपकी सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने अपील किया कि आप लोग अपने इलाके में शांति व्यवस्था को बनाए रखें। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ना दें साथ ही सोशल मीडिया यथा व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि के माध्यम से ऐसी किसी भी सूचनाओं/अफवाहों/गतिविधियों/ वायरल वीडियो आदि का प्रसारण नहीं करेंगे जिससे कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना हो। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया सहित पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए है। जो भी व्यक्ति ऐसी गतिविधियों में शामिल होकर धार्मिक उन्माद को बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे उनके पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    उपायुक्त ने क्षेत्र के तमाम बुजुर्गों, बुद्धिजीवियों से आपसी सौहार्द को बनाए रखने में जिला प्रशासन को सहयोग करने हेतु अपील किया।

    वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी आमलोगों से शांति बरतने की अपील की उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। कृपया कोई भी कानून को अपने हाथों में ना लें, अन्यथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के कृत्य में पकड़े जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। प्रशासन दोषियों को नहीं बख्शेगी ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जायेगी।

    इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर श्री प्रभाकर मिर्धा,प्रखंड विकास पदाधिकारी करमाटांड श्री अजफर हसनेन, अंचल अधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article₹554067 की लागत से बना जल मीनार बना शोभा की वस्तु ,जिप सदस्य ने कार्य में गुणवत्ताहीन का लगाया आरोप
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.