Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गंभीर रूप से घायल हुए लाल मोहम्मद उर्फ माझी की इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी फरार, पुलिस ने कहा जल्द होगी गिरफ्तारी भेजा जाएगा जेल
    Breaking News अपराध झारखंड

    गंभीर रूप से घायल हुए लाल मोहम्मद उर्फ माझी की इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी फरार, पुलिस ने कहा जल्द होगी गिरफ्तारी भेजा जाएगा जेल

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 13, 2022Updated:February 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा: बीते 4 फरवरी को बागडेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर पंचायत के टोला पांचकुड़ी में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया था|आपको बता दें मवेशी बांधने को लेकर दो गुटों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया था|दो गुटों ने इस संबंध में बागडेहरी थाना में लिखित आवेदन दिया था| गौरतलब है कि एक गुट के 57 वर्षीय लाल मोहम्मद खान उर्फ माझी गंभीर रूप से घायल हो गए थे| जिसकी इलाज पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हो रही थी| जिसका आज रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई| मृतक अपने पीछे पत्नी जाहेनुर बीवी, 21 वर्षीय पुत्र नूर आलम खान तथा 17 वर्षीय पुत्र इनताज खान को छोड़ गए | मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया |मौत हो जाने से क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल बन गया है|आपको बता दें दूसरे गुट के मुनना खान,समरुद्दीन खान, मिराज खान,सायदूना बीवी, आबुबक्कर खान सभी आरोपी फरार है|किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है|मालूम हो कि पुलिस कई बार आरोपियों के घर में छापे भी मारे हैं| पर सफलता हाथ नहीं लग सकी है| वहीं अब बागडेहरी पुलिस ने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए कार्यवाही तेज कर दी है| आपको बता दें मृतक के परिजनों ने कहा कि प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि कार्यवाही करेगी| यह भी कहा कि प्रशासन से नम्रता पूर्वक निवेदन भी है कि वह जल्द से जल्द कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें|वहीं परिजनों ने कहा कि मृतक को सोमवार जोहर नमाज बाद अर्थात् लगभग 2:00 बजे दफना दिया जाएगा|

    क्या कहते हैं थाना प्रभारी : 4 फरवरी को दो गुटों के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया था|लिखित आवेदन के आधार पर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है| एक गुट के लाल मोहम्मद खान उर्फ माझी गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसकी इलाज कोलकाता में हो रही थी| जिसका इलाज के दौरान आज मौत हो गई| दूसरे गुट के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई बार रेड भी किए हैं |हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है| लेकिन आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि जल्द ही आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा|

    पंकज कालिंदी,थाना प्रभारी, बागडेहरी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतस्करी के खिलाफ 71वी वाहिनी एसएसबी की लगातार कारवाई
    Next Article मिथिला पेंटिंग की ट्रेनिंग शुरू

    Related Posts

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.