Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिथिला पेंटिंग की ट्रेनिंग शुरू
    Uncategorized

    मिथिला पेंटिंग की ट्रेनिंग शुरू

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link


    रतन कुमार की रिपोर्ट

    खुटौना (मधुबनी)। स्थानीय अंबेदकरनगर में रविवार से मिथिला पेंटिंग की ट्रेनिंग शुरू हुई।मधुबनी के लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान के द्वारा संचालित इस ट्रेनिंग का उद्घाटन संयुक्त रूप से समाजसेवी नरेश पासवान एवं मंजूर आलम ने फीता काटकर किया। सेवा संस्थान के सचिव तथा ट्रेनर प्रो महेंद्र लाल कर्ण ने इस अवसर पर कहा कि मिथिला की यह प्राचीन चित्रकला क्षेत्र के लोकजीवन में शामिल है। यह कला सदियों से गांव-घरों की भित्तियों एवं देवालयों पर चित्रित हो रही थी। लेकिन यह कला विलुप्त होती जा रही थी। यह अचानक जीवित हो गई और अब तो यह सुर्खियों में रहने लगी। यह कला बड़ी संख्या में शिक्षित एवं अर्धशिक्षित महिलाओं के जीविकोपार्जन का साधन बन गई है। यह रोजगाररोनमुखी कला है। अंबेदकरनगर और आस-पास के गरीब परिवारों की बहू-बेटियां इसमें रुचि दिखा रही हैं। इस अवसर पर उपस्थित मैथिली साहित्यकार डॉ महेंद्र नारायण राम ने पद्म श्री दुलारी देवी की चर्चा करते हुए प्रशिनार्थियो को उनसे प्रेरणा लेने को कहा। सेवा संस्थान के प्रखंड समन्वयक रामसेवक राम ने ट्रेनिंग कक्षा के आयोजन एवं कार्यक्रम संचालन में सहयोग किया। माकपा नेता उमेश घोष, प्रो श्रवण मंडल, जनकल्याण सेवा संस्थान के सचिव धर्मेंद्र कारक, शंभू कुमार सिन्हा तथा कैसर आलम ने अंबेदकरनगर में मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण आरंभ किए जाने पर खुशी जाहिर की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगंभीर रूप से घायल हुए लाल मोहम्मद उर्फ माझी की इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी फरार, पुलिस ने कहा जल्द होगी गिरफ्तारी भेजा जाएगा जेल
    Next Article अल्पसंख्यक स्कूलों की नियुक्ति नियमावली जल्द बनावे सरकार संवेदनशील हेमंत सरकार जटिलताओं को खत्म करें : मंटू

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.