आज दिनांक :- 28- 10- 23 को नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर प्रखंड के ग्राम खैरबनी में PCC पथ का शिलान्यास माननीय श्री रवीन्द्रनाथ महतो के द्वारा किया गया। ग्राम से मुख्य मार्ग तक जाने के लिए पहुंच पथ अत्यन्त जर्जर हो गया था, जिससे लोगो को आवागमन में असुविधा हो रही थी । उक्त जर्जर स्थिति को देखते हुए जल्द ही ग्राम में पीसीसी पथ का निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा । *साथ ही साथ फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत बानरनाचा पंचायत के ग्राम बागमारा में दोनो बड़े तालाब का जीर्णोधार कार्य का शिलान्यास भी माननीय श्री रवीन्द्रनाथ महतो अध्यक्ष झारखंड…
Author: Nizam Khan
जिला कृषि कर्यालय जामताड़ा की ओर से नाला प्रखण्ड अंतर्गत खैरा एवम एग्री स्मार्ट विलेज जगनाथपुर में नुक्कड़ नाटक कर जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें केसीसी, कृषि ऋण माफी ,अनुदनित दर पर लैंप्स एवम पैक्स से बीज, आत्मा व उद्यान विभाग द्वारा चलाए जा रहें योजना की जानकारी दी गई। मौके बीटीएम सुजीत कु सिंह, बीआरपी वासुदेव गोराई सुभाष यादव इत्यादि उपस्थित थे।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की आहूत बैठक संपन्न बैठक में वज्रपात, पानी में डूबने, सर्पदंश एवं सड़क दुर्घटना तथा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से संबंधित मामलों पर किया गया विमर्श* संवेदनशीलता होकर कार्य करें अधिकारी, ताकि ससमय पर लोगों को योजना का लाभ मिल सके आज दिनांक 28.10.2023 को कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में बैठक में वज्रपात, पानी में डूबने, सर्पदंश एवं सड़क…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज नीलाम पत्र एवं राजस्व विभाग का समीक्षात्मक बैठक संपन्न बैठक में विभागवार वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व संग्रहण की हुई समीक्षा; उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का दिया निर्देश आज दिनांक 28.10.2023 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में नीलाम पत्र एवं राजस्व विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने विभागवार राजस्व संग्रहण, भू राजस्व संग्रहण से संबंधित अंचलवार समीक्षा, सामान्य…
चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के कई सड़के जर्जर स्थिति में है साथ ही शहर के बिजली पोलो में भी कई स्थानों पर बल्ब खराब पड़े हैं जिससे शहर के कई हिस्से अंधेरे में व्याप्त रहते हैं दुर्गा पूजा के पूर्व इस विषय पर प्रशासन के द्वारा कार्य करने की बात कही गई थी परंतु हुआ नहीं ओवर ब्रिज के लाइट तो लगभग खराब हो चुके हैं बारंबार प्रशासन का ध्यान न्यूज़ पेपर एवं पत्राचार के माध्यम से आकृष्ट कराया जा रहा है परंतु होता कुछ नजर नहीं आ रहा इससे संबंधित भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे ने उपयुक्त…
साकची चेनाब रोड दुर्गा बड़ी में लक्ष्मी नारायण मंदिर की स्थापना जमशेदपुर। साकची चेनाब रोड दुर्गा बड़ी में शनिवार कोजागरी लक्ष्मी पूजा के अबसर पर मंदिर परिसर में लक्ष्मी नारायण मंदिर की स्थापना की गई। मंदिर कमिटी के महासचिव सांतनु बोस ने बताया की कमिटी व श्रद्धालुओं की इच्छा थी की मंदिर परिसर में देवी लक्ष्मी व नारायण का मंदिर स्थापित हो जो सभी के सहयोग से बनकर तैयार हुआ एबं कोजागरी लक्ष्मी पूर्णिमा के अबसर पर बिधिबत पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिठा की गई। पूजा की शुरुआत प्रातः काल में श्रद्धालुओं ने दुमहानी तट से पानी लाया गया बिभिन्न…
संवाददाता- विवेक चौबे गढ़वा : जिले के कांडी अंचल कार्यालय के सृजन के सात वर्षों में 11वें अंचल पदाधिकारी का कांडी अंचल में पदस्थापन किया गया है। कांडी अंचल का 20 अक्टूबर 2016 को उद्घाटन किया गया था। इस अंचल में प्रथम एवं फाउंडर सीओ के रूप में कांडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलाम समदानी को यहां का अंचल पदाधिकारी बनाया गया था। उन्होंने 20 अक्टूबर 2016 से 14 दिसंबर 2017 तक अंचलाधिकारी का कार्य भार संभाला। जबकि कांडी अंचल के स्वतंत्र अंचल अधिकारी के रूप में मोहम्मद असलम ने 14 – 12 – 2017 को योगदान दिया था। इस…
जामताड़ा जिला बल के पुलिस अवर निरीक्षक श्री अरुण कु सिंह ,( निवर्तमान कोर्ट हाजत सुरक्षा अधिकारी) का आज कोर्ट में अंतिम दिन था। विदित हो कि 40 वर्षों की अटूट और सराहनीय पुलिस सेवा के उपरांत दिनांक 31.10.23 को वे सेवा- निवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा आज दिनांक 28. 10 23 को उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर श्री अरुण कु सिंह ने कहा कि वर्ष 1982 में पुलिस सेवा में योगदान किये थे। और आज सफलता पूर्वक सेवा कार्य पूर्ण करते हुए वापस घर जा…
संवाददाता- विवेक चौबे गढ़वा : रांची नई दिल्ली 12877/12878 गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव मोहम्मद गंज स्टेशन पर अति आवश्यक है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने कही। उन्होंने पलामू सांसद बीडी राम से मीडिया के माध्यम से आग्रह करते हुए कहा है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद गंज प्रखण्ड के अलावे हैदरनगर प्रखण्ड, उटारी रोड़ प्रखण्ड व गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखण्ड, भवनाथपुर, केतार सहित कांडी प्रखण्ड के सैंकड़ों गांव के लोगो का मोहम्मद गंज स्टेशन रेलहेड है। साथ ही सोन नदी पार बिहार राज्य के सीमावर्ती गांवों के लोगों को ट्रेन सुविधा के लिए मोहम्मद…
गोलमुरी जॉगर्स पार्क काली पूजा कमिटी का पुनर्गठन, रामेश्वर कुमार लगातार दूसरी बार होंगे अध्यक्ष, विद्या मिश्रा और विशु सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी गोलमुरी के आकाशदीप प्लाज़ा से सटे जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित काली पूजा के आशय में तैयारियाँ शुरू हो चुकी है. शुक्रवार को पार्क में काली पूजा आयोजन को लेकर पार्क में बैठक आहूत हुई जिसमें कमिटी के पुनर्गठन सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सदस्यों के मध्य विभिन्न दायित्वों का विभाजन हुआ और एक दूसरे से समन्वय बनाकर टीमवर्क द्वारा आयोजन सफल बनाने का संकल्प…
