उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न सामुदायिक पुस्तकालय के सुचारू संचालन पर उपायुक्त हुए गंभीर,जिले के पदाधिकारीगण को सुविधानुसार किसी नजदीकी सामुदायिक पुस्तकालय में पढ़ाने हेतु दिए गए निर्देश शत प्रतिशत लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाएं; कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – उपायुक्त एल्डर्स क्लब में जाएं अधिकारी, बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को सुनें, उसका निष्पादन करें – उपायुक्त आज दिनांक 30.10.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता…
Author: Nizam Khan
झारखंड के किसानों को झारखंड राज्य फसल राहत योजना के तहत मिलेंगे चार हजार रुपये:- उपायुक्त* झारखंड राज्य फसल राहत योजना का लाभ लेने के लिए किसानो को अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में या https://jrfry.jharkhand.gov.in पर स्वयं जाकर आवेदन कर सकते हैं* फसल राहत योजना लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर रखी गई है आज दिनांक 30 नवंबर 2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में SGSY हॉल में झारखंड राज्य फसल राहत योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। *झारखंड राज्य फसल राहत योजना अंतर्गत एक दिवसीय…
आज सुबह 10 बज के 30 मिनट में पूर्वी जमशेदपुर के अति लोकप्रिय पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडे की जयंती के अवसर में जमशेदपुर पूर्वी के वर्तमान विधायक श्री सरयू राय जी एवं शहर के गणमान्य लोगों के द्वारा प्रेमनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ठाकुर मुकेश सिंह, अमित कुमार शर्मा ( बुच्चू ),बिपिन सिंह, युवा कार्यकर्ता के नाम से क्षेत्र में अपनी एक अच्छी जगह बनाने वाले नवीन कुमार इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल थे
बहरागोड़ा में डायल 108 के चार में से 3 एंबुलेंस ख़राब, कुणाल षाडंगी ने ट्वीट कर कसा तंज, लिखा – “हाल-ए-झारखंड”, डीसी ने लिया संज्ञान झारखंड सरकार लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा करती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाई गई चार में से तीन 108 एम्बुलेंस पिछले लम्बे समय से खराब है। जिससे दुर्घटनाग्रस्त व गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को बेहतरीन उपचार के लिए हाई सेंटर ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। एम्बुलेंस के अभाव में गंभीर बीमारी व सड़क दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को मजबूरन…
सीजीपीसी ने जारी किया सिख जनगणना का प्रपत्र, सभी गुरुद्वारा कमिटियों को सौंपा जायेगा *जनगणना के माध्यम से हर सिख सीजीपीसी से प्रत्यक्षरूप से जुड़ सकेगा: भगवान सिंह* सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने सिखों के हित में एक और सुखद पहल करते हुए सोमवार को साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में सिख जनगणना का प्रपत्र जारी किया। इन प्रपत्रों को सभी गुरुद्वारा के कमिटियों को सौंप कर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। इस अवसर पर उत्साहित सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि यह पहल पूर्व योजना के तहत की गयी है। पिछले शुक्रवार की आम सभा में घोषित…
गोलमुरी जॉगर्स पार्क काली पूजा पंडाल का भूमि पूजन हुआ संपन्न गोलमुरी के आकाशदीप प्लाज़ा से सटे जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाली काली पूजा पंडाल के लिए सोमवार को भूमि पूजन संपन्न हुआ. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन के साथ पंडाल अधिष्ठापना का कार्यारंभ हुआ. बतौर यजमान रामेश्वर कुमार, मनीष मिश्रा एवं कमिटी के अन्य सदस्यों ने पूजन किया. पुरोहित राकेश कुमार पांडेय ने भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया. मालूम हो कि गोलमुरी जॉगर्स पार्क में वर्ष 1986 से लगातार भव्य काली पूजा का आयोजन होती जा रही है. नवयुवक चेतना…
भगवान सिंह ने फुल्का को झारखण्ड आने का दिया न्योता *फुल्का ने 84 कत्लेआम के पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन* सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने 1984 के सिख विरोधी नरसंहार की कानूनी लड़ाई लड़ने वाले चर्चित वकील हरविंदर सिंह फुल्का को झारखण्ड आने का न्योता दिया जिसे फुल्का के स्वीकार करते हुए जल्द झारखण्ड आकर 84 कत्लेआम के पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। रविवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में आमत्रित हरविंदर सिंह फुल्का से अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से युवा और स्थानीय उत्पाद कारीगरों मे खुशी: राजेश शुक्ल प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आज की मन की बात से युवा और स्थानीय उत्पाद कारीगरों में भारी उत्साह है। प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शुक्ल ने आज अपने सैकड़ो सहयोगियों के साथ मन की बात सुनने के बाद कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात से स्थानीय उत्पादो की खरीदारी बढ़ेंगी। वोकल फ़ॉर लोकल को महत्व बढ़ेगा और आत्मनिर्भर भारत को मजबूती…
अर्पण परिवार सुदूर ग्रामीण संग मनाएगा दिवाली जमशेदपुर : शहर की सामाजिक संस्था अर्पण ने प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीपावली, छठ महापर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा जैसे त्योहारों में किये जाने वाले सेवा कार्यों को सफल बनाने के हेतु तैयारी बैठक बुलाई। बैठक में संस्था के सदस्यों ने सेवा कार्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया। दीपावली में प्रत्येक वर्षों की भांति बोड़ाम प्रखंड के ब्रजपुर गांव में जरुरतमंद परिवारो के बीच दीवाली एवं काली पूजा हेतु पूजन सामग्री, बच्चों के बीच नए कपड़े, गर्म कपड़े, पटाखे, मिठाई एवं अनेक प्रकार के उपहार प्रदान किए जाएंगे। छठ महापर्व…
पुरुषों का राष्ट्रीय रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट 4 साल के लंबे अंतराल के बाद बेल्डिन क्लब के टेनिस कोर्ट पर लौट आया है, क्योंकि यह आखिरी बार नवंबर 2019 में आयोजित किया गया था ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में बेल्डीह क्लब मेन्स नेशनल रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट, एक राष्ट्रीय रैंकिंग पेशेवर टेनिस इवेंट (प्रो सर्किट) सोमवार से बेल्डीह क्लब के रेत-मिट्टी के कोर्ट में आयोजित किया जाएगा। 30 अक्टूबर 2023। यह आयोजन एक सप्ताह तक चलेगा और इसमें देश भर के कुछ शीर्ष रैंकिंग पेशेवर शामिल होंगे। एकल स्पर्धा के विजेता को 20 राष्ट्रीय रैंकिंग अंक मिलेंगे जबकि फाइनलिस्ट को…
