Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहरागोड़ा में डायल 108 के चार में से 3 एंबुलेंस ख़राब, कुणाल षाडंगी ने ट्वीट कर कसा तंज, लिखा – “हाल-ए-झारखंड”, डीसी ने लिया संज्ञान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बहरागोड़ा में डायल 108 के चार में से 3 एंबुलेंस ख़राब, कुणाल षाडंगी ने ट्वीट कर कसा तंज, लिखा – “हाल-ए-झारखंड”, डीसी ने लिया संज्ञान

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहरागोड़ा में डायल 108 के चार में से 3 एंबुलेंस ख़राब, कुणाल षाडंगी ने ट्वीट कर कसा तंज, लिखा – “हाल-ए-झारखंड”, डीसी ने लिया संज्ञान

    झारखंड सरकार लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा करती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाई गई चार में से तीन 108 एम्बुलेंस पिछले लम्बे समय से खराब है। जिससे दुर्घटनाग्रस्त व गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को बेहतरीन उपचार के लिए हाई सेंटर ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। एम्बुलेंस के अभाव में गंभीर बीमारी व सड़क दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को मजबूरन निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता हैं। जिससे उनको मजबूरन मोटी रकम खर्च करनी पड़ती हैं। बीस दिनों पहले बहरागोड़ा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के मुहर और हस्ताक्षर युक्त एक सूचना दीवार पर चस्पा की गई है। जिसपर अंकित है की “सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा का 108 एंबुलेंस 4 में से तीन खराब है”। इस नोटिस के बीस दिनों बाद भी स्थिति यथावत है। सोमवार को इस मामले को अपने ट्वीटर हैंडल (X) पर साझा करते हुए पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने झारखंड सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए तंज कसा है। कुणाल ने “हाल-ए-झारखंड” लिखते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को टैग किया। वहीं जिला उपायुक्त को ट्विटर हैंडल के मार्फ़त सूचनार्थ प्रेषित किया। कुणाल षाडंगी के ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया की संबंधित मामले को संज्ञान में लेकर सिविल सर्जन को अग्रेतर कार्रवाई संबंधी निर्देश दिया गया है। संज्ञान लेने के लिए कुणाल षाडंगी ने उपायुक्त का आभार जताया है। कहा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं है। अस्पतालों और प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और जिम्मेदार लोग मौन हैं। समाधान होने तक भाजपा जनहित के विषयों को मुखरता से उठाती रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीजीपीसी ने जारी किया सिख जनगणना का प्रपत्र, सभी गुरुद्वारा कमिटियों को सौंपा जायेगा
    Next Article आज सुबह 10 बज के 30 मिनट में पूर्वी जमशेदपुर के अति लोकप्रिय पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडे की जयंती के अवसर में जमशेदपुर पूर्वी के वर्तमान विधायक सरयू राय

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.