Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामुदायिक पुस्तकालय के सुचारू संचालन पर उपायुक्त हुए गंभीर,जिले के पदाधिकारीगण को सुविधानुसार किसी नजदीकी सामुदायिक पुस्तकालय में पढ़ाने हेतु दिए गए निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सामुदायिक पुस्तकालय के सुचारू संचालन पर उपायुक्त हुए गंभीर,जिले के पदाधिकारीगण को सुविधानुसार किसी नजदीकी सामुदायिक पुस्तकालय में पढ़ाने हेतु दिए गए निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    सामुदायिक पुस्तकालय के सुचारू संचालन पर उपायुक्त हुए गंभीर,जिले के पदाधिकारीगण को सुविधानुसार किसी नजदीकी सामुदायिक पुस्तकालय में पढ़ाने हेतु दिए गए निर्देश

    शत प्रतिशत लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाएं; कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – उपायुक्त

    एल्डर्स क्लब में जाएं अधिकारी, बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को सुनें, उसका निष्पादन करें – उपायुक्त

    आज दिनांक 30.10.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

    बैठक में आईआरएडी, कम्युनिटी लाइब्रेरी, एल्डर्स क्लब, कॉमन सर्विस सेंटर, झारसेवा, आधार, स्कूल कास्ट सर्टिफिकेट, यूआईडीएआइ, मोबाइल टॉवर, नेक्स्टजैन, ई हॉस्पिटल, एनआईसी सहित अन्य के द्वारा कार्यान्वित कार्यों की समीक्षा हेतु की गई।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के सभी सीएससी केंद्रों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन आदि से संबंधित स्थिति की जानकारी ली, साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य कर रहें हैं उसका प्रतिवेदन हमेशा अद्यतन रखें। उन्होंने सभी प्रज्ञा केन्द्रों के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में बेहतर तरीके से कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा केंद्र में आने वाले लोगों से निर्धारित सेवा शुल्क के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार के शुल्क नहीं लिए जाएं, इसे सुनिश्चित करें। अगर ऐसी सूचना मिलती है संबंधित प्रज्ञा केंद्र के संचालकों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बताया गया कि जिले में ग्रामवार 1161 सीएससी का लक्ष्य है, जिसके स्थान पर अब तक 1090 गांवों को सीएससी से कवरेज किया गया है।

    इसके अलावा बैठक में उपायुक्त द्वारा समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत दिए गए लक्ष्य की समीक्षा कर शत प्रतिशत प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बताया गया कि जिले में कुल लक्ष्य 7 लाख 59 हजार 435 के विरुद्ध 3 लाख 38 हजार 643 लाभुकों का कार्ड बन चुका है, जबकि बड़ी संख्या में यह लंबित है, जिसे जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    इसके अलावा स्कूल कास्ट सर्टिफिकेट को लेकर धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जाहिर किया गया एवं आपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। वहीं बताया गया कि कुल 74348 फॉर्म बीआरसी से अंचल में प्राप्त हुए एवं राजस्व कर्मचारी द्वारा 55418 आवेदनों का वेरिफिकेशन किया गया जबकि 17363 फॉर्म में कतिपय त्रुटि के कारण इसे रद्द करते हुए बीआरसी को वापस कर दिया है, अंचल स्तर पर 2362 आवेदन लंबित हैं, जिसका निष्पादन शीघ्र करने के साथ ही उपायुक्त ने रिजेक्शन को दूर करवाते हुए शत प्रतिशत बच्चों के कास्ट सर्टिफिकेट को बनवाने का निर्देश दिया। वहीं समीक्षा के दौरान नेक्स्ट जेन ई अस्पताल संचालन की जानकारी ली एवं बताया गया कि अब तक कुल 3760 मरीजों के द्वारा निबंधन कराया गया। यह अस्पताल 24 घंटे कार्यरत है, इसमें ऑनलाइन फार्मेसी, ऑनलाइन टेस्ट आदि की सुविधा दी गई है।

    वहीं बताया गया कि आईआरएडी पोर्टल पर ससमय सड़क दुर्घटना से जुड़े आंकड़ों का प्रविष्टि एवं विभिन्न स्टेक होल्डर के द्वारा उसका निष्पादन किया जा रहा है।

    *पुस्तकालय को गोद लें अधिकारी एवं शिक्षक*

    वहीं उपायुक्त ने जिले के सभी 118 पंचायतों में संचालित सामुदायिक पुस्तकालय एवं प्रखंडों में संचालित एल्डर्स क्लब के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने दोनो के सुचारू रूप से संचालन पर जोर दिया। उन्होंने जिले के पदाधिकारियों को नियमित रूप से नजदीकी सामुदायिक पुस्तकालय में जाकर किसी एक विषय पर बच्चों को शिक्षा देने एवं इसकी सूचना को लाइब्रेरी के वेबसाइट पर भी अद्यतन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समाज सुधरेगा तभी सुधार दिखेगा। उन्होंने जिले के शिक्षकों से भी अपील करते हुए कहा कि लाइब्रेरी को गोद लें, शिक्षा का दान करें, इससे बड़ा पुण्य और कुछ नहीं हो सकता है, छात्रों का भविष्य सुधरे एवं जिले का स्वच्छ छवि हो।

    वहीं उन्होंने एल्डर्स क्लब में सभी पदाधिकारियों को जाकर बुजुर्गों की समस्याओं को सुनने एवं निष्पादन का निर्देश दिया साथ ही उनके नियमित स्वास्थ्य जांच आदि बिंदुओं पर जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    बैठक में अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री गोपाल कृष्ण झा,जिला शिक्षा अधिक्षक श्री दीपक राम, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा, कार्यपालक अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री विजय अग्रवाल, एलडीएम श्री राजेश कुमार, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री बिरजू राम, श्री राजीव कुमार, ई मैनेजर श्री सलिल कुमार, श्री उतप्ल दे सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफसल राहत योजना लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर रखी गई है
    Next Article शत प्रतिशत श्रमिकों का निबंधन कराने का निर्देश

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.