*सनातन धर्म के रक्षकों का हिन्दू पीठ ने किया सम्मान* आज दिनांक 29 10 2023 को संध्या 6:00 बजे से बिष्टुपुर स्थित हिंदू पीठ प्रांगण में जमशेदपुर के सनातन हिंदू धर्म रक्षको के सम्मान में एक सम्मान समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया.एंव विशेष आरती गणपति जी की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिंभूम विभाग संघ चालक आदरणीय अभय सामंत जी उपस्थित हुए कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए जमशेदपुर के हिंदू हृदय सम्राट के नाम से विख्यात अभय सिंह जी ने कहां की हिंदू धर्म के संवर्धन, संरक्षण एवं मान…
Author: Nizam Khan
*आज दिनांक 29 अक्टूबर को नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुसुमदहा के जोड़िया में जल संसाधन विभाग से @लागत 2.23 करोड़ @ बनने वाली सीरीज चेकडेम निर्माण कार्य का शिलान्यास श्री रवीन्द्रनाथ महतो अध्यक्ष झारखंड विधानसभा सह विधायक नाला के द्वारा किया गया।*
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने आज नवनिर्मित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ किया मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) ने आज दिनांक 29.10.2023 को समाहरणालय परिसर अवस्थित नवनिर्मित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नव निर्मित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्रि- मासिक (अंदर) वेयर हाउस की…
आज़ाद समाज पार्टी शोषित वंचित समाज की आवाज़ बन रही है – काशिफ़ रज़ा। आज दिनांक 29 अक्तूबर को घाटशिला मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित आज़ाद समाज पार्टी की जिला इकाई की बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आज़ाद समाज पार्टी झारखंड में शोषित वंचित समाज की आवाज़ बन रही है, आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को एक जुट कर झारखंड में ईमानदार, कुशल, स्वाभिमानी, शिक्षित युवाओं और महिलाओं को तय्यार कर अपने समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार कर रही है। उन्होंने कहा…
मधुआबेड़ा गाँव में पूजी गयी मां लक्ष्मी, भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में लक्ष्मी पूजा धूमधाम से की गई. इस अवसर पर जगह-जगह मां लक्ष्मी की प्रतिमा को स्थापित कर भक्तों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा पाठ कर सुख, समृद्धि और उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई. बहरागोड़ा के पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई. ग्रामीणों ने श्रद्धा पूर्वक मां की पूजा-अर्चना की. ज्ञात हो कि मधुआ बेड़ा गांव में विगत 19 वर्षो से मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा…
जमशेदपुर की सुर्खियों को जानें पूरे देश समेत जमशेदपुर में भी विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जा रहा है पूरे देश समेत जमशेदपुर में भी विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जा रहा है, बाराद्वारी स्थित डॉ निर्मल कुमार के क्लीनिक में चिकित्सकों के साथ-साथ मरीजों ने भी इस स्टॉक के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए कैसे इससे बचा जाए इसके लिए सभी ने प्रण लिया इस भाग दौड़ की ज़िंदगी मे जहाँ एक तरफ लोगो के खान पान में बदलाव हो रहा है वही दूसरी तरफ लोगो मे स्ट्रोक की समस्या बढ़ती जा रही है,इसके लिए विश्व स्ट्रोक दिवस पर जागरूक…
जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत इंद्रपहाड़ी से अमलादही तक सड़क की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है,जिससे राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बताते चलें इस सड़क में दर्जनों गांव के लोग आवागमन करते हैं ,स्कूली बच्चे इसी रास्ते स्कूल जाते हैं ,लोग हटिया ,बाजार ,प्रखंड मुख्यालय ,जिला मुख्यालय सहित विभिन्न आवश्यक कार्यों के लिए इसी रास्ते से आवागमन करते हैं ।इस संबंध में अमलादही निवासी गौतम मंडल ,लक्ष्मीकांत मंडल ने कहा कि सड़क की हालत बदतर हो जाने से आवागमन में काफी परेशानी होती है ।इसके साथ-साथ लोगों को अपने…
कृषकों के हित में माननीय श्री रवीन्द्रनाथ महतो अध्यक्ष झारखंड विधानसभा सह विधायक नाला ने अपने प्रयास से नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नाला के सालूका में 6000 मेट्रिक टन छमता वाले 18 करोड़ की लागत से बन रहे निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण माननीय श्री रवीन्द्रनाथ महतो द्वारा किया गया । कोल्ड स्टोरेज का निर्माण काफी तेजी से चल रहें जिससे माननीय श्री रवीन्द्रनाथ महतो काफी संतोष व्यक्त किया गया । और संबेदक द्वारा फरवरी मार्च तक हैंडओवर होने का आसवन भी दिया गया । ताकि जल्द ही पूरे नाला विधानसभा क्षेत्र के किसान फल ,सब्जी को कोल्ड स्टोरेज में…
जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दो दिवसीय जिला स्तरीय जलछाजन कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ *वर्षा जल प्रबंधन, अंडर ग्राउंड वॉटर रिचार्ज पर दिया गया बल, जीविकोपार्जन, लघु उद्यम उद्यमिता विकास पर दी गई जानकारी* ———————– समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में झारखंड जलछाजन परियोजना एवं प्रधानमंत्री कृषि संचाई योजना- जलछाजन विकास अव्यय 2.0 के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय जलछाजन कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी…
जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने झारखंड नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के सफल आयोजन को लेकर किया बैठक जिला में 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा, किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हॉल में लाना वर्जित झारखंड नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 पूर्वी सिंहभूम जिले के 10 परीक्षा केंद्रों में रविवार, 29 अक्टूबर 2023, को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को स्वच्छ वातावरण, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। सिटी एसपी…
