जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत इंद्रपहाड़ी से अमलादही तक सड़क की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है,जिससे राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बताते चलें इस सड़क में दर्जनों गांव के लोग आवागमन करते हैं ,स्कूली बच्चे इसी रास्ते स्कूल जाते हैं ,लोग हटिया ,बाजार ,प्रखंड मुख्यालय ,जिला मुख्यालय सहित विभिन्न आवश्यक कार्यों के लिए इसी रास्ते से आवागमन करते हैं ।इस संबंध में अमलादही निवासी गौतम मंडल ,लक्ष्मीकांत मंडल ने कहा कि सड़क की हालत बदतर हो जाने से आवागमन में काफी परेशानी होती है ।इसके साथ-साथ लोगों को अपने वाहन के टायर पंचर की सामना भी करना पड़ता है ।कहा लोग आवश्यक काम के लिए इसी रास्ते से जाते हैं ।ऐसे में सड़क में बड़े-बड़े पत्थर निकले रहने की वजह से टायर पंचर हो जाता है ।जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।कहा कि इस संबंध में नाला विधानसभा के स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को अवगत कराया गया है ।कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही इस ओर पहल करेंगे ।कहा कि विधानसभा अध्यक्ष से मांग है कि जल से जल्द इस सड़क की मरम्मती कराने की पहल की जाए।
इंद्रपहाड़ी से अमलादही तक सड़क मरम्मती की विधानसभा अध्यक्ष से लगाया गुहार
Previous Articleविधानसभा अध्यक्ष के अथक प्रयास से नाला के सालुका में बन रहे 18 करोड़ की लागत से कोल्ड स्टोरेज का विधानसभा अध्यक्ष ने क्या निरीक्षण
Next Article जमशेदपुर की सुर्खियों को जानें

