Author: Nizam Khan

कुलविंदर सिंह को भ्राता शोक जमशेदपुर। अधिवक्ता एवं पत्रकार कुलविंदर सिंह को भ्राता शोक हुआ है। उनके 61 वर्षीय भाई सुरेंद्र सिंह का निधन लंबी बीमारी के कारण हो गया। 5 नवंबर को अंतिम अरदास होगी। बाबा निरंजन सिंह एवं बाबा दविंदर सिंह के अरदास के उपरांत भुइयांडीह बर्निंग घाट में पार्थिव देह को अग्नि को समर्पित कर दिया गया। वे पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम यात्रा में तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब के जनरल सेक्रेटरी इंदरजीत सिंह, साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह, प्रधान दलबीर सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, भाजपा…

Read More

खासमहल से गोविंदपुर तक की सड़क की स्वीकृति मिलने पर और टेंडर निकालने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू. जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत खासमहल से गोविंदपुर होते हुए जादूगोड़ा तक पथ निर्माण की स्वीकृति मिलने पर और टेंडर निकालने पर परसुडीह त्रिवेणी चौक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच में लड्डू वितरण कर खुशी जाहिर की. इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मानिक मल्लिक ने कहा कि यह सड़क की स्थिति काफी जर्जर थी यहां के लोग इस सड़क का निर्माण करवाने के लिए लगातार मांग कर रहे थे।…

Read More

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त आम जनों को अवगत कराने हेतु प्रारूप मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन; जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने सोशल मीडिया अभियान में लिया हिस्सा मतदान केंद्रों में बीएलओ के साथ सेल्फी लेकर किया उनका उत्साहवर्द्धन जिले के मतदाताओं से जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया अपील, बोले – सभी मतदाता प्रारूप सूची में अपने नाम को देख लें, साथ ही अगर कोई त्रुटि है, नाम जुड़वाना है, फोटो में सुधार कराना है तो इसको अविलंब अपने बीएलओ से मिलकर सुधार करवा लें एवं सुदृढ़ लोकतंत्र के…

Read More

दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आई है जहां एक युवक हाई टेंशन बिजली तार के खंभे पर चढ़ गया है 33 हजार वोल्ट वाल खम्भे पर चढ़े युवक का नाम अमित महतो बताया जा रहा है जो अपने जान को जोखिम में डाल दिया है यह घटना इलाके मे आग की तरह फैल गयी. देखते ही देखते स्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. जानकारी मिलते ही सारठ विधायक रणधीर सिंह भी घटना स्थल पर पहुँच गए. जानकारी के अनुसार मसलिया थाना के शिमला निवासी अमित महतो देर रात घर से कब निकला किसी…

Read More

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर पूर्वी सिंहम जिले में प्राउड ऑफ माय वोटर्स के तहत जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी ने अपना कार्य शुरू कर दिया है सभी ए आर ओ,ए ई आर ओ बी एल के साथ मनोबल बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है 28 ओर 29 अक्टूबर साथ ही 4 व 5 नवंबर को विशेष कैंपन चलाया जाएगा, जानकारी देते हुए डीडीसी मनीष कुमार ने बताया डोर 2 डोर नए वोटरो को जोड़ने के लिए बेहतर कार्य किया गया है 5 जनवरी से 27…

Read More

सरायकेला सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सतबहनी- धीराजगंज मार्ग पर सड़क के किनारे हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से अविलंब इसपर रोक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग से होकर हजारों लोगों का आवागमन प्रतिदिन होता है. इस दौरान सड़क के दोनों छोर पर हड़िया- दारू की खुलेआम बिक्री होती है. साथ ही सब्जी विक्रेताओं का अवैध रूप से कब्जा होता जा रहा है. रात के वक्त महिलाओं और युवतियों का सड़क से गुजरना दुश्वार होता जा रहा है. बता दें कि उक्त मार्ग 10-…

Read More

सरायकेला-खरसावां:सप्ताहिक जनता मिलन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे लोग, समस्याओं पर जाँचपरान्त समाधान सुनिश्चित करने के दिए गए निदेश सरायकेला-खरसावां :समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू जिले के विभिन्न क्षेत्र से दर्जनों लोग पहुँचे, जनता मिलन में आए लोगो से उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा समस्याओं पर जाँचपरान्त समाधान सुनिश्चित करने हेतू सम्बन्धित पदाधिकारियों को निदेशित किया। जनता दरबार में जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन-द -स्पॉट निष्पदान किया गया। आज जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से…

Read More

माननीय मंत्री, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं परिवहन विभाग, झारखंड सरकार श्री चंपाई सोरेन द्वारा की गई कल्याण एवं परिवहन विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक *उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, अपर उपायुक्त समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद, बीडीओ/ सीओ वीसी से जुड़े* *वन पट्टा के लाभुकों को माननीय मंत्री के हाथों मिला स्वीकृति पत्र* *बैठक से अनुपस्थित रहने पर स्पेशल डिविजन के कार्यपालक अभियंता को किया गया शो कॉज* ————————— समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में श्री चंपाई सोरेन, माननीय मंत्री, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं परिवहन विभाग, झारखंड सरकार की अध्यक्षता में…

Read More

नगड़ी टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों के निजी वाहन फ्री होंगे उनसे वसूली नहीं होगी आज शाम हुई बैठक मे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की और प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री अजय नाथ शाहदेव ने ग्रामीणों व NHAI के अधिकारियों की उपस्थिति में इस बात को रखा कि स्थानीय लोगों से किसी भी सूरत में वसूली नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों और टोल टैक्स कांट्रेक्टर ने इस बात पर सहमति जताई। आज सुबह ही श्री अजय नाथ शाहदेव रांची–गुमला हाईवे पर नगड़ी में स्थानीय लोगों से टोल टैक्स वसूली के विरोध नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आंदोलन…

Read More

सिख विरसा प्रदर्शनी में दिखा महिलाओं का हुनर *निशान सिंह ने किया उद्घाटन, हस्तनिर्मित वस्तुओं के कद्रदान उमड़े* महिला सशक्तिकरण बढ़ावा देने तथा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से तीन-दिवसीय ‘सिख विरसा प्रदर्शनी’ में मातृ शक्ति ने अपनी कला के हुनर का प्रदर्शन कर हस्तनिर्मित वस्तुओं के कद्र्दानो को खूब लुभाया। शुक्रवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने किया। सिख विरसा प्रदर्शनी के पहले दिन कार्यक्रम की सफलता की अरदास के बाद निशान सिंह ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए निशान सिंह ने महिला समूह की…

Read More