जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आधारभूत संरचना निर्माण में एनजीटी गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर की समीक्षा बैठक *एनजीटी के नियमों का उल्लंघन एवं नक्शा विचलन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश* *लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनायेगी जिला प्रशासन… जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त* दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र के ईको सेंसेटिव जोन तथा स्वर्णरेखा नदी के तट पर किसी भी तरह से आधारभूत संरचना का निर्माण एनजीटी के गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए नहीं होना चाहिए । नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई किया जाएगा… ये बातें जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री…
Author: Nizam Khan
मिहिजाम के कानगोई में डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय के संस्थापक डॉ नागेन्द्र सिन्हा के प्रथम पुण्य तिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया विद्यालय के सचिव नंदलाल शर्मा ,कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ,अध्यक्ष विद्या सागर ,ट्रस्ट की महिला सदस्या साधना देवी और उप प्राचार्या बबीता कुमारी और विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बारी बारी से उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। डॉ नागेन्द्र सिन्हा के स्मरण सभा में सचिव नंदलाल शर्मा ने कहा कि डॉ नागेन्द्र सिन्हा ने डी वी बॉयज़ स्कूल, चित्तरंजन में एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दी थी 2018 में सेवानिवृत्ति के बाद…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न; बैठक के दौरान दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश आज दिनांक 25.10.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया। जिसमें एनएफएसए योजना के तहत राशन कार्ड पीएचएच एवं एएवाई, पीवीटीजी डाकिया योजना, जेएसएफएसएस योजना के तहत ग्रीन राशन कार्ड, धान अधिप्राप्ति, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना एवं पेट्रोल सब्सिडी योजना की समीक्षा की गई। *शत प्रतिशत लाभुकों को योजना के तहत ससमय खाद्यान्न उपलब्ध…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज तकनीकी विभागों की समीक्षा हेतु आहूत जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश कार्यों को ससमय पूरा करें; शिथिलता बर्दाश्त नहीं की किया जाएगा – उपायुक्त आज दिनांक 25.10.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित तकनीकी विभाग की समीक्षा हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जामताड़ा जिला…
थाना प्रभारी और पप्पू सम्मानित हुए जमशेदपुर। सोनारी अंकुर अपार्टमेंट के वासिंदो ने सोनारी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विष्णु रावत एवं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू को शॉल ओढ़ाकर एवम गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। फ्लैट वासियों के अनुसार पूरे शहर में सोनारी में खासकर दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था अच्छी रही है। सौहार्द कायम रहा है। भक्तगण बड़े ही श्रद्धा उल्लास के साथ देर रात को भी विभिन्न पूजा मंडप में जाकर देवी दर्शन करते रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी भूमिका सोनारी के पुलिसकर्मियों विशेष कर थाना प्रभारी का सफल नेतृत्व…
मनोनीत राज्यपाल से मिले इंद्रजीत, तख्त आने का आमंत्रण जमशेदपुर। उड़ीसा के मनोनीत राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से बुधवार को गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने शिष्टाचार भेंट की एवं राज्यपाल मनोनीत होने पर उन्हें तख्त एवं सिख जगत की ओर से बधाई दी। उन्होंने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और पटना आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने रघुवर दास को गुरु नानक देव जी से जुड़े कटक, भुवनेश्वर एवं पूरी के ऐतिहासिक स्थल की जानकारी देते हुए उनके धार्मिक केंद्र के तौर…
असत्य पर सत्य व अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है दशहरा : काले # रावण दहन एवं विसर्जन जुलूस में शामिल हुए काले जमशेदपुर : बागुनहातु फुटबॉल मैदान में श्री श्री सार्वजनिक रावण दहन समिति द्वारा भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुगण सह परिवार इस महा उत्सव में भाग लेने शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रत्येक वर्षों की भांति मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल होकर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर श्री काले ने कहा विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत…
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य सह केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने दुर्गा पूजा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान अनियंत्रित ट्रक के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त दो लोगों की मृत्यु और पांच लोगों के घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया। रियाजुद्दीन खान ने अपने शोक संदेश में कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। कांग्रेस नेता और शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने प्रशासन और सरकार से…
अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने जामताड़ा सदर एवं नाला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण आज दिनांक 23.10.2023 को अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ने जामताड़ा जिला अंतर्गत जामताड़ा सदर एवं नाला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और नियंत्रण, इत्यादि की जानकारी ली। वहीं पूजा समिति से संभावित भीड़ भाड़ एवं नियंत्रण हेतु पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर आदि कई सुरक्षात्मक बिंदुओं के बारे में जानकारी ली एवं आवश्यक एवं उचित…
संवाददाता- विवेक चौबे गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मंगलवार को आरोग्यम हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में नील परिषद सदस्य सुषमा कुमारी थीं। उन्होंने पूजा-पाठ कर विधिवत उक्त हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य ने कहा कि छोटे जगहों पर इस प्रकार का अस्पताल का होने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया होती है। यह अस्पताल सभी के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। कांडी प्रखंड के लोग इस सुविधा का लाभ उठाएं। अस्पताल के संचालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि यहां पर अनुभवी डॉक्टरों से…
