Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने जामताड़ा सदर एवं नाला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने जामताड़ा सदर एवं नाला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने जामताड़ा सदर एवं नाला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण

    आज दिनांक 23.10.2023 को अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ने जामताड़ा जिला अंतर्गत जामताड़ा सदर एवं नाला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और नियंत्रण, इत्यादि की जानकारी ली। वहीं पूजा समिति से संभावित भीड़ भाड़ एवं नियंत्रण हेतु पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर आदि कई सुरक्षात्मक बिंदुओं के बारे में जानकारी ली एवं आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन पूर्णतः सजग और मुस्तैद है। उन्मादियों, उपद्रवियों एवं अफवाह फैलाने वालों जैसे आपराधिक कृत्य के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि विधि व्यवस्था के संधारण हेतु आपदा प्रबंधन कोषांग, अनुमंडल कार्यालय एवं जामताड़ा पुलिस के द्वारा जारी दिशा निर्देश को मेला में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया ताकि आम जन सजग हो सके । वहीं उन्होंने कहा कि अगर पूजा पंडाल अथवा आस पास में कहीं कोई हुडदंग मचाता है या विधि व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करता है तो तत्काल प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्थानीय थाना या गश्त दल को इसकी सूचना दें अविलंब कार्रवाई की जाएगी। वहीं पंडालों में सीसीटीवी के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया, किसी भी संदिग्ध परिस्थिति की सूचना प्रशासन को देने का निर्देश दिया गया।

    वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रतिमा विसर्जन की जानकारी ली एवं प्रशासनिक दिशा निर्देश के आलोक में विसर्जन एवं डीजे के प्रतिबंध आदि को लेकर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयहां आरोग्यम हॉस्पिटल का किया किया गया शुभारम्भ
    Next Article प्राधमिक विधालय दहिया में अज्ञात चोरों ने की चोरी,मामले की पुलिस कर रही है छानबीन।

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.