उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न; बैठक के दौरान दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश
आज दिनांक 25.10.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।
जिसमें एनएफएसए योजना के तहत राशन कार्ड पीएचएच एवं एएवाई, पीवीटीजी डाकिया योजना, जेएसएफएसएस योजना के तहत ग्रीन राशन कार्ड, धान अधिप्राप्ति, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना एवं पेट्रोल सब्सिडी योजना की समीक्षा की गई।
*शत प्रतिशत लाभुकों को योजना के तहत ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराएं*
बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि राशन वितरण में किसी प्रकार शिथिलता नहीं बरतें। जिले में डीलरों के द्वारा लाभुकों को सही मात्रा में समय पर खाद्यान्न मिले, इसे सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने शत प्रतिशत पीवीटीजी परिवारों को लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने नाला एवं जामताड़ा प्रखंड के एमओ को प्रगति बेहतर नहीं रहने के कारण स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। राशन वितरण की समीक्षा कर छूटे हुए पीवीटीजी परिवारों को ग्राम सभा के माध्यम से जोड़ने हेतु पूर्व में दिया गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने सभी परिवारों को घर घर जाकर नियमानुसार खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया। वहीं नाला में ट्रांसपोर्टशन में लापरवाही को लेकर संबंधित एजेंसी को हटाने एवं ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि एएफएसए के तहत जिले में कुल लक्षित 7 लाख 13 हजार 247 लाभुक, पीवीटीजी डाकिया योजना के तहत कुल 1166 लाभुक, जेएसएफएसएस ग्रीन कार्ड योजना के वितरण हेतु एनएफएसए, पीवीटीजी डाकिया के शत प्रतिशत लाभुकों को उचित मात्रा में एवं ससमय खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
वहीं धान अधिप्राप्ति योजना के तहत खरीफ विपणन मौसम वित्तीय वर्ष 2022-23 में निर्धारित लक्ष्य 100000 क्विंटल के विरुद्ध 9512.54 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हुई थी। उपायुक्त ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए धान अधिप्राप्ति को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
*वितरित किए गए वस्त्रों के समतुल्य राशि को राजकोष में अविलंब जमा करवाएं*
वहीं सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना के तहत लाभुकों को वस्त्र देने एवं सभी एमओ को निर्देश देते हुए कहा कि वितरित किए गए वस्त्रों के समतुल्य राशि को अविलंब राजकोष में जमा करवाते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। इसके अलावा द्वितीय छमाही के लिए वस्त्र प्राप्त हो चुके हैं, वस्त्रों के नमूना जांच हेतु विभाग को उपलब्ध कराया गया है, आदेश प्राप्त होते ही वितरण कर दिया जायेगा।
वहीं उपायुक्त ने आकस्मिक खाद्यान्न कोष के समीक्षा क्रम में बताया कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति के निपटारा हेतु आकस्मिक खाद्यान्न कोष के तहत जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के प्रत्येक पंचायतों एवं नगर परिषद अंतर्गत प्रत्येक वार्डों को 10 हजार की राशि उपलब्ध कराई गई है। उपायुक्त ने परिस्थिति के अनुसार राशि का व्यय करने एवं राशि की अधियाचना करने का निर्देश दिया।
*इनकी रही उपस्थिति*
इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा,जिला आपूर्ति पदाधिकारी कृति बाला लकड़ा सहित अन्य संबंधित पदाधिकरी कर्मी उपस्थित थे।

