Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांडी अंचल कार्यालय के सृजन के सात वर्षों में 11वें अंचल पदाधिकारी का कांडी अंचल में पदस्थापन किया गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कांडी अंचल कार्यालय के सृजन के सात वर्षों में 11वें अंचल पदाधिकारी का कांडी अंचल में पदस्थापन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : जिले के कांडी अंचल कार्यालय के सृजन के सात वर्षों में 11वें अंचल पदाधिकारी का कांडी अंचल में पदस्थापन किया गया है। कांडी अंचल का 20 अक्टूबर 2016 को उद्घाटन किया गया था। इस अंचल में प्रथम एवं फाउंडर सीओ के रूप में कांडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलाम समदानी को यहां का अंचल पदाधिकारी बनाया गया था। उन्होंने 20 अक्टूबर 2016 से 14 दिसंबर 2017 तक अंचलाधिकारी का कार्य भार संभाला। जबकि कांडी अंचल के स्वतंत्र अंचल अधिकारी के रूप में मोहम्मद असलम ने 14 – 12 – 2017 को योगदान दिया था। इस पद पर मोहम्मद असलम 5 मार्च 2019 तक बन रहे। जबकि अगले अंचल पदाधिकारी के रूप में राकेश सहाय ने 5 मार्च 2019 को योगदान दिया। इस पद पर राकेश सहाय ने 17 अक्टूबर 2019 तक ही कार्य किया। जबकि अमरेन डांग को 17 अक्टूबर 2019 को कांडी अंचल अधिकारी का प्रभार दिया गया। वे मात्र 6 दिन 23 अक्टूबर 2019 तक इस पद पर रहे। जबकि 23 अक्टूबर 2019 को जोहन टुडू को कांडी अंचलाधिकारी का प्रभार दिया गया। वह 23 जुलाई 2021 तक इस पद पर बने रहे। पुन: 23 जुलाई 2021 को अमरेनन डांग कांडी के अंचलाधिकारी बनाए गए। जो मात्र 5 दिन 27 जुलाई 2021 तक इस पद पर रहे। जबकि कांडी बीडीओ मनोज कुमार तिवारी को 28 जुलाई 2021 को कांडी अंचल पदाधिकारी का भी प्रभार दिया गया। वे 9 सितंबर 2022 तक इस पद पर रहे। इसके बाद जिला मुख्यालय गढ़वा में कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में कार्यरत अजय कुमार दास को 9 सितंबर 2022 को कांडी का अंचलाधिकारी बनाया गया। देवघर के श्रावणी मेला में बतौर दंडाधिकारी ड्यूटी के लिए 2 महीना के लिए उन्हें 30 जून 2023 को कांडी से विरमित किया गया। एक बार फिर मनोज कुमार तिवारी को 30 जून 2023 को कांडी के अंचल अधिकारी का प्रभार सोपा गया। वे इस पद पर 9 अक्टूबर 2023 तक बन रहे। कांडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित ललित प्रसाद सिंह ने 9 अक्टूबर 2023 को कांडी अंचल का भी प्रभार ग्रहण किया। अभी हाल में झारखंड सरकार के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के द्वारा लातेहार जिला के बालूमाथ अंचल के अंचल अधिकारी मोहम्मद आफताब आलम को कांडी का अंचल पदाधिकारी बनाते हुए अधिसूचना जारी कर दी गई है। हालांकि उन्होंने खबर लिखे जाने तक बतौर कांडी अंचल पदाधिकारी योगदान नहीं दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजमो का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी से मिला
    Next Article साकची चेनाब रोड दुर्गा बड़ी में लक्ष्मी नारायण मंदिर की स्थापना

    Related Posts

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    July 21, 2026

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    July 21, 2026

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल, आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल गेट जाम

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती स्वागतयोग्य, अब जमीन पर दिखे असर अमन कुमार शांडिल्य 

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    गिरिडीह वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.