Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची नई दिल्ली 12877/12878 गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव मोहम्मद गंज स्टेशन पर अति आवश्यक है: रामलला दुबे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रांची नई दिल्ली 12877/12878 गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव मोहम्मद गंज स्टेशन पर अति आवश्यक है: रामलला दुबे

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : रांची नई दिल्ली 12877/12878 गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव मोहम्मद गंज स्टेशन पर अति आवश्यक है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने कही। उन्होंने पलामू सांसद बीडी राम से मीडिया के माध्यम से आग्रह करते हुए कहा है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद गंज प्रखण्ड के अलावे हैदरनगर प्रखण्ड, उटारी रोड़ प्रखण्ड व गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखण्ड, भवनाथपुर, केतार सहित कांडी प्रखण्ड के सैंकड़ों गांव के लोगो का मोहम्मद गंज स्टेशन रेलहेड है। साथ ही सोन नदी पार बिहार राज्य के सीमावर्ती गांवों के लोगों को ट्रेन सुविधा के लिए मोहम्मद गंज स्टेशन ही रेलहेड है।अधिकतम आबादी मजदूर किसान, मध्यम आय वर्ग का है। देश की राजधानी दिल्ली में देश के सर्वसुविधायुक्त एम्स सहित बड़े अस्पतालो मे इलाज के लिए और आस्था धर्मनगरी प्रयागराज, व्यवसायिक नगरी कानपुर सहित अन्य महानगरों में रोजगार, व्यापार, अध्यात्म से जुड़कर लोगों को व्यापक सुविधा उपलब्ध होगा। मोहम्मद गंज स्टेशन पर सर्व सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री टिकट से प्रतिदिन औसतन एक लाख से अधिक राजस्व की प्राप्ति रेलवे को होती है। गरीबरथ ट्रेन के ठहराव की अहर्ता को पुरा करता है। उक्त ट्रेन का जपला करीब 20 किलोमीटर व गढ़वा रोड करीब 30 किलोमीटर पर ठहराव है। जहां से ट्रेन पकड़ने के लिए लोग निजी भाड़ा के वाहन से रिज़र्व बुकिंग कर 1 हजार से 15 सौ रुपए का अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ता है। श्री दुबे ने पलामू सांसद से आग्रह करते हुए 12877/12878 रांची नई दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस का ठहराव मोहम्मद गंज स्टेशन पर सुनिश्चित कराने की मांग की है। यह कार्य जनहित के लिए आवश्यक है। इस पुनीत कार्य के लिए कांडी प्रखण्ड की समस्त जनता आपके सदैव आभारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा विभाग से QR कोड नहीं मिलने से परेशान है निजी विद्यालय संचालक : शमायल अहमद
    Next Article अवैध शराब के खिलाफ चलेगी व्यापक मुहिम, विरसानगर पुलिस की ‘अपनों’ पर भी कड़ी नजर

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.