Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा विभाग से QR कोड नहीं मिलने से परेशान है निजी विद्यालय संचालक : शमायल अहमद
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    शिक्षा विभाग से QR कोड नहीं मिलने से परेशान है निजी विद्यालय संचालक : शमायल अहमद

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिना QR कोड के ज्ञानदीप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं है संभव।

     

    पटना : प्राइवेट स्कूल्ज एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने मिथिलेश मिश्रा (आईएएस) , निदेशक प्राथमिक शिक्षा के कार्यालय में औपचारिक मुलाकात किया । इस बैठक में ज्ञान दीप पोर्टल के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही शामायल अहमद ने QR कोड निर्गत करने के सम्बन्ध में भी निदेशक प्राथमिक शिक्षा के साथ चर्चा किया।शमायल अहमद ने बताया की मिथिलेश मिश्रा आईएएस , निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने भरोसा दिलाया है की अभी तक QR कोड सभी विद्यालयों को क्यों नहीं निर्गत हुआ है इसकी जानकारी सभी 38 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों से लेंगे। उन्होंने मुझसे कहा है की जिला वार कितने विद्यालयों को QR कोड नहीं मिला है एवं कितने विद्यालयों को QR कोड मिल गया है , उन विद्यालयों की संख्या की सूचि जल्द से जल्द साझा करें ताकि DEO एवं DPO के माध्यम से उन सभी विद्यालयों को QR कोड निर्गत कराया जा सके।शमायल अहमद ने बताया की बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों के पंजीयन को रद्द करते हुए ई संबंधन पोर्टल के माध्यम से प्रस्वीकृति हेतु आवेदन के लिए बाध्य किया था जिसमे सभी निजी विद्यालयों को अपने विद्यालय के भौतिक संरचना का तस्वीर समेत विवरण एवं विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के प्रशिक्षित होने का सर्टिफिकेट प्रमाण हेतु अपलोड करने हेतु दिशानिर्देश जारी किया था जिसके पश्चात् कुछ विद्यालयों को QR कोड शिक्षा विभाग ने निर्गत किया है। परन्तु अभी भी ज़्यादातर विद्यालयों को QR कोड नहीं मिल पाया है जिसके वजह से ज्ञानदीप पोर्टल पर शिक्षा के अधिकार के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों का विवरण अपलोड नहीं किया जा सकता है। जिसके फलस्वरूप सूबे में अति पिच्छड़े एवं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित को सकते है। अतः बिहार सरकार के शिक्षा विभाग को अविलम्ब सभी लंबित QR कोड निर्गत करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज 51000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे पीएम मोदी, जानिए किन-किन विभागों में मिली है नौकरी
    Next Article रांची नई दिल्ली 12877/12878 गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव मोहम्मद गंज स्टेशन पर अति आवश्यक है: रामलला दुबे

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.