उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में समेकित बाल संरक्षण योजनांतर्गत संविदा आधारित रिक्त पदों से संबंधित रोस्टर क्लियरेंस एवं विज्ञापन प्रकाशन को लेकर आहूत बैठक संपन्न रिक्त सभी 9 पदों पर जल्द से जल्द विज्ञापन निकलने का निर्देश आज दिनांक 28.11.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समेकित बाल संरक्षण योजनांतर्गत संविदा आधारित रिक्त पदों से संबंधित रोस्टर क्लियरेंस एवं विज्ञापन प्रकाशन व प्रारूप को लेकर बैठक आहूत किया गया। आहूत बैठक में उपायुक्त ने विभाग अंतर्गत रिक्त सभी 9 पदों के बारे में रोस्टर क्लियरेंस आदि बिंदुओं पर…
Author: Nizam Khan
कुंडहित प्रखंड से मानवता की मिसाल, मुस्ताक शेख बने मददगार राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला के कुंडहित प्रखंड से मानवता की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने समाज में फैले जात–पात और ऊँच–नीच के भेदभाव पर करारा तमाचा मारा है। टीएमसी के जिला अध्यक्ष मुस्ताक शेख ने एक ऐसा कार्य किया, जिसने यह साबित कर दिया कि इंसानियत सबसे बड़ी पहचान है। घटना देर रात की है। जानकारी के अनुसार अंबा के एक निजी डॉक्टर बलराम घोड़य का निधन हो गया था। दुखद परिस्थिति में उनका शव घर पहुँचाने के लिए कोई भी वाहन चालक तैयार नहीं था। समाज…
सर्द मौसम में भी चमका लकड़ाकुंदा विद्यालय, 90% उपस्थिति बनी प्रेरणा निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: नाला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लकड़ाकुंदा ठंड के मौसम में भी उत्साह का केंद्र बना हुआ है। कड़ाके की सर्दी के बावजूद बच्चों में शिक्षा के प्रति जो उत्साह देखा जा रहा है, वह वाकई सराहनीय है। शुक्रवार को विद्यालय में 90 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जो ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रुपाबाला दासी ने बताया कि कुल 63 नामांकित छात्रों में से 53 बच्चे उपस्थित थे। यह आंकड़ा बताता है कि बच्चों की रूचि…
सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण पर जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : शुक्रवार को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर एचपीवी टीकाकरण से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एचपीवी टीकाकरण की वर्तमान स्थिति, प्रगति, लक्षित आयु वर्ग तथा अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने वाला एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले की लक्षित आयु वर्ग की…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आज दिनांक 27.11.2025 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित किया गया। आहूत बैठक में उपायुक्त द्वारा पीएमईजीपी के अंतर्गत रेफर किए गए मार्जिन मनी, क्लेम/सब्सिडी के दावा मामलों में सुधार, पीएमईजीपी मामलों में भौतिक निरीक्षण, लंबित प्रस्तावों की मंजूरी, मार्जिन मनी क्लेम/सब्सिडी के दावे अगर लंबित है तो दावा जमा करने सहित उद्यमिता विकास कार्यक्रम…
झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 को प्राथमिकता देते हुए दिनांक 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा है “सेवा का अधिकार सप्ताह आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत आज जिले के विभिन्न पंचायतों/निकायों में आयोजित किया हुआ शिविर राज्य सरकार द्वारा पूर्व निर्धारित “आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत “झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 ” को प्राथमिकता देते हुए अब *”सेवा का अधिकार सप्ताह”* के रूप में *21 से 28 नवम्बर 2025 तक* मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त के आलोक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा…
यूपीएस बड़ोलिया में शिक्षिका रासमनी हेंब्रम की मेहनत से बढ़ रही है बच्चों की उपस्थिति निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: नाला के यूपीएस बड़ोलिया में आज का दिन बच्चों की मुस्कान और पढ़ाई के उत्साह से भरा हुआ दिखा। सुबह की प्रार्थना के बाद जब कक्षाओं की शुरुआत हुई, तो शिक्षिका रासमनी हेंब्रम बच्चों को पूरे मनोयोग से पढ़ाते हुए नजर आईं। उनकी सादगी और समर्पण ही है कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति लगातार बेहतर हो रही है। विद्यालय में कुल 44 छात्रों का नामांकन है, जिनमें से आज 26 छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई—यानी 50% से अधिक। ग्रामीण…
यूएमएस नारीथल में अच्छी खासी बच्चों की उपस्थिति निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: नाला प्रखंड के यूएमएस नारीथल में आज सुबह का माहौल उत्साह से भरा हुआ दिखाई दिया। धूप की हल्की किरणों के साथ ही विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी-ठिठोली से गूंज उठा। विद्यालय में कुल 67 छात्रों का नामांकन है, जिनमें से आज 49 छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई, यानी प्रतिशत में बात कर ली जाए तो 58% बच्चों की उपस्थिति देखी गई—जो ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत है। प्रार्थना सभा के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण चंद्र माजी ने बताया, “हमारी कोशिश रहती है कि…
गुप्त सूचना पर जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शहरपुरा के पश्चिम स्थित पलाश के जंगल में साइबर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी कर दो अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई साईबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के निर्देशन में की गई, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों नितिश कुमार, वैभव सिंह, हीरालाल महतो, बिनोद सिंह समेत टीम शामिल थी। गिरफ्तार अपराधियों में मो. रियाज अंसारी (ग्राम ताराबहाल, करमाटाड़) और जाकिर अंसारी (ग्राम चिरुडीह, नारायणपुर) शामिल हैं। इनके पास से फर्जी मोबाइल, पाँच सिम कार्ड सहित…
जामताड़ा में डीएलसी/डीएलआरसी बैठक में उपायुक्त की सख्ती, बैंकों को सुधार के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं त्रैमासिक परामर्श दात्री समिति की बैठक में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की व्यापक समीक्षा हुई। बैठक में जिले का सीडी रेशियो राज्य में सबसे कम पाए जाने पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि सभी बैंक इसे न्यूनतम 40 प्रतिशत के स्तर तक सुधारें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कृषि, केसीसी, मुद्रा एवं अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण वितरण बढ़ाया जाए। पीएम विश्वकर्मा, पीएम जनधन, सोशल सिक्योरिटी…
