“तंबाकू फ्री विलेज” के लिए तेज़ होगी मुहिम, जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक सह कार्यशाला आयोजित हुई। बैठक में जिले में चल रहे तंबाकू नियंत्रण कार्यों और जागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी गांवों को “तंबाकू फ्री विलेज” बनाने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए…
Author: Nizam Khan
626 वाहनों की हुई जांच; 163 वाहनों से 8 लाख 7हजार 963 रुपए दंड राशि की हुई वसूली राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, ट्रिपल राइडिंग रोकने, मोडिफाइड व्हीकल, सीट बेल्ट एवं हेलमेट, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के…
फांसीडंगाल प्राथमिक विद्यालय की पोषण वाटिका बनी मिसाल, जैविक खेती से बच्चों के भोजन में जुड़ रही ताज़ी सब्जियाँ निजाम खान।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: नाला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय फांसीडंगाल में विकसित की गई पोषण वाटिका आज क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है। विद्यालय परिसर में जैसे ही पोषण वाटिका का दृश्य सामने आता है, यह स्पष्ट दिखता है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न मंडल की कड़ी मेहनत रंग ला रही है। उनकी देखरेख में तैयार की गई इस वाटिका में फूलगोभी, बंधा गोभी, टमाटर, पालक, बैंगन, आलू, धनिया और मूली सहित कई तरह की सब्जियाँ लहलहा रही हैं। प्रधानाध्यापक…
ठंड में भी 80% से अधिक उपस्थिति दर्ज कर रहा हुचुकपाड़ा विद्यालय, शिक्षकों की मेहनत दे रही सकारात्मक परिणाम निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: नाला प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हुचुकपाड़ा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। ठंड के मौसम में जहाँ आमतौर पर बच्चों की उपस्थिति घट जाती है, वहीं इस विद्यालय में 80% से अधिक बच्चे नियमित रूप से उपस्थित हो रहे हैं। यह उपलब्धि विद्यालय के शिक्षकों की कड़ी मेहनत, समर्पण और बच्चों के प्रति उनके विशेष ध्यान का परिणाम है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उज्ज्वल कुमार दास ने बताया कि प्रतिदिन…
अवैध खनन पर सख़्त होगी कार्रवाई, खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन और खनिज व्यापार पर रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा अवैध कोयला खनन, परिवहन और क्रशर संचालन की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में बालू, पत्थर और स्टोन चिप्स से जुड़े मामलों पर हुई…
झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट से युवाओं को मिलेगा नया अवसर : सांसद नलिन सोरेन राष्ट्र संवाद सं दुमका: सिदो–कान्हू एयरपोर्ट, दुमका में आयोजित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के उद्घाटन समारोह में दुमका लोकसभा क्षेत्र के सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि आज का दिन दुमका के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के संचालन से यहां के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और बेहतर रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जो संथाल परगना समेत पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का ही…
मुख्यमंत्री ने मसलिया–रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण, शेष कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश राष्ट्र संवाद सं दुमका: जिले के रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी में सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया–रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने परियोजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए शेष बचे कार्यों को अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर खेत तक पानी पहुंचाना है और इसी सोच के साथ आधुनिक तकनीक आधारित सिंचाई परियोजनाओं को लागू किया जा रहा है। यह मेगा परियोजना दुमका के मसलिया और…
अब यहां का युवा हवाई जहाज में चढ़ेगा और हवाई जहाज भी उड़ाएगा: मुख्यमंत्री राष्ट्र संवाद सं दुमका: मुख्यमंत्री ने दुमका में झारखण्ड फ़्लाईंग इंस्टीट्यूट युवाओं को समर्पित किया। अब युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर पायलट बन सकेंगे। 30 युवाओं का चयन प्रतियोगिता परीक्षा के जरिय होगा। 15 आरक्षित वर्ग के युवाओं को राज्य सरकार शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप पर प्रशिक्षण देगी। मुख्यमंत्री ने कहा 2008 में इस संस्थान को स्थापित करने के लिए आधारशिला रखी गई थी। उस समय इस संस्थान को आगे बढ़ाने के बजाय, इसको बंद डब्बे में डाल दिया। ऐसे संस्थानों को पूर्व में निरंकुश करने का काम किया…
झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी नई उड़ान राष्ट्र संवाद सं दुमका: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज सिदो–कान्हू एयरपोर्ट, दुमका से “झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट” का विधिवत शुभारंभ किया। इसी अवसर पर उन्होंने 190.647 करोड़ रुपये की 12 योजनाओं का उद्घाटन और 123.48 करोड़ रुपये की 14 योजनाओं की आधारशिला रखी। साथ ही लाभुकों के बीच नियुक्ति पत्र व परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्थान राज्य के युवाओं के सपनों को पंख देगा और विमानन प्रशिक्षण के क्षेत्र में झारखंड को राष्ट्रीय पहचान दिलाएगा। वर्ष 2008 में रखी गई आधारशिला आज साकार रूप ले…
जामताड़ा में 2026 बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज़ राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला प्रशासन की ओर से 24 नवंबर 2025 को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने की। इसमें परीक्षा केंद्र चयन, आवश्यक तैयारियों और अधिविध परिषद रांची से प्राप्त दिशानिर्देशों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से माध्यमिक परीक्षा के लिए 27 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए, जिनमें 13129 परीक्षार्थियों को शामिल किया गया है। वहीं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र तय…
