Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी नई उड़ान
    Breaking News झारखंड दुमका

    झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी नई उड़ान

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी नई उड़ान

    राष्ट्र संवाद सं

    दुमका: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज सिदो–कान्हू एयरपोर्ट, दुमका से “झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट” का विधिवत शुभारंभ किया। इसी अवसर पर उन्होंने 190.647 करोड़ रुपये की 12 योजनाओं का उद्घाटन और 123.48 करोड़ रुपये की 14 योजनाओं की आधारशिला रखी। साथ ही लाभुकों के बीच नियुक्ति पत्र व परिसंपत्तियों का वितरण भी किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्थान राज्य के युवाओं के सपनों को पंख देगा और विमानन प्रशिक्षण के क्षेत्र में झारखंड को राष्ट्रीय पहचान दिलाएगा। वर्ष 2008 में रखी गई आधारशिला आज साकार रूप ले चुकी है। पहले चरण में 30 पायलट प्रशिक्षित किए जाएंगे, जिनमें 15 के प्रशिक्षण की पूरी व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।

    उन्होंने कहा कि सरकार जो कहती है, करके दिखाती है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ग्रामीण स्तर पर “सेवा का अधिकार” कार्यक्रम के जरिए सीधे जनता तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और मसलिया–रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना इसी का प्रमाण है, जिससे वर्षभर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

    कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी, झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के निदेशक, प्रशिक्षु एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में 2026 बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज़
    Next Article अब यहां का युवा हवाई जहाज में चढ़ेगा और हवाई जहाज भी उड़ाएगा: मुख्यमंत्री

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.