Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    4 दिव्यांगजनों की समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए दी गयी ई- ट्राइ साइकिल

    समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने आवेदकों को समयबद्ध एवं संवेदनशील तरीके से उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आश्वस्त किया।

    जन शिकायत निवारण दिवस में बिजली विभाग द्वारा कथित गलत कार्रवाई, भूमि विवाद, म्यूटेशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत ऋण स्वीकृति, सरकारी नाले पर अवैध पक्का निर्माण, भूमि मापी पावती अद्यतन, अवैध कब्जा, जमीन का सीमांकन, चिकित्सीय सहायता, पारिवारिक विवाद, जमीन का दखल-दिहानी, पक्का नाली निर्माण, जलमीनार मरम्मती, अंत्योदय राशन कार्ड निर्गत करने, दिव्यांगजन हेतु ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने, विद्युत कनेक्शन प्रदान करने, घरेलू विवाद, पारंपरिक ग्राम प्रधान नियुक्ति सहित अन्य जनहित एवं सामाजिक समस्याओं से संबंधित आवेदन, ज्ञापन एवं मांगपत्र प्राप्त हुए।

    उपायुक्त ने सभी मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न
    Next Article सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Related Posts

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    June 23, 2026

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    June 23, 2026

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.