झारखंड विधानसभा का रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया ,धनबाद विधायक राज सिन्हा को मिला उत्कृष्ट विधायक का सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद झारखंड धनबाद विधायक राज सिन्हा को साल 2025 के लिए उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया है। झारखंड विधानसभा के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड विधानसभा के स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने संयुक्त रूप से राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यपाल मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष संसदीय कार्य मंत्री सहित उपस्थित सभी लोगों ने राज सिन्हा के…
Author: Nizam Khan
झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर सम्मान का उत्सव राष्ट्र संवाद सं रांची: झारखंड विधानसभा के 25वीं वर्षगांठ स्थापना दिवस (रजत जयंती) पर आयोजित भव्य समारोह में राज्यभर के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के कर-कमलों द्वारा वर्ष 2024 का 21वां उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार धनबाद से विधायक राज सिन्हा को भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा के छह कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मियों में संतोष कुमार सिंह (संयुक्त सचिव), नीलम कुजूर…
सेवा का अधिकार सप्ताह:महज 10 मिनट में बना प्रमाण पत्र, राज्य सरकार एवं प्रशासन के प्रति जताया आभार राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: सेवा का अधिकार सप्ताह के अंतर्गत जामताड़ा जिले में पंचायत स्तरीय शिविरों में तेज़ और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराने का अभियान लगातार सफल हो रहा है। 21 से 28 नवंबर 2025 तक चल रहे इस विशेष सप्ताह का उद्देश्य लोगों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का तुरंत निष्पादन करना है। फतेहपुर प्रखंड के चापुड़िया पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान लायबनी के युवक दिनेश कुमार चौधरी को ओबीसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। शिविर में…
विधानसभाध्यक्ष ने सोमेश सोरेन को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ राष्ट्र संवाद सं रांची: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत के बाद झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने सोमेश सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ये शपथ समारोह विधानसभा में आयोजित किया गया। महतो की अध्यक्षता में यह ऐतिहासिक लम्हा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया। सोरेन की उपचुनाव में मिली जीत ने क्षेत्र में राजनीतिक ऊर्जा और जनता की भरोसे को दर्शाया है।सोमेस ने कहा नई जिम्मेदारी के साथ अब विधायी कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए तैयार हैं और गर्व से…
नाला में खुलने जा रहा आधुनिक आईटीआई—युवाओं के भविष्य को नई उड़ान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला क्षेत्र के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। क्षेत्र में आधुनिक आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) की स्थापना की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस परियोजना के लिए विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से निविदा जारी की जा चुकी है और जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। इस पहल का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में बेहतर अवसरों का लाभ उठा सकें। आईटीआई…
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत आज जिले के विभिन्न पंचायतों/निकायों में आयोजित किया हुआ शिविर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: राज्य सरकार द्वारा पूर्व निर्धारित “आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत “झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 ” को प्राथमिकता देते हुए अब *”सेवा का अधिकार सप्ताह”* के रूप में *21 से 28 नवम्बर 2025 तक* मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त के आलोक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 21.11.2025 को जामताड़ा सदर प्रखंड के चंद्रदीपा, बड़जोरा एवं पंजनियाँ पंचायत भवन में, फतेहपुर…
उपायुक्त ने किया समाहरणालय परिसर में पौधारोपण *_आगंतुकों के लिए बन रहे सीटिंग एरिया, पार्क व पार्किंग का किया निरीक्षण_* राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद झारखंड घनबाद,उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज समाहरणालय परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में कई प्रकार के फलदार पौधे लगाए। इसके बाद उपायुक्त ने समाहरणालय में आगंतुकों के लिए बन रहे पार्किंग, सिटिंग व वेटिंग एरिया एवं पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि प्रतिदिन बड़ी तादाद में आम लोग अपने विभिन्न कार्यों से समाहरणालय में आते हैं। आम जनों की सुविधा के लिए समाहरणालय के पूर्वी…
बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चोरी का 9 बाइक और तीन अपराधियों को किया गया गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो जिला के बालीडीह थाना क्षेत्र में 9 बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो चोर और एक चोरी के बाइक बेचने वाले गिरोह के सदस्य को बोकारो एसपी के द्वारा गठित एसआईटी टीम ने दबोचने में कामयाबी पाई है। चोरी के 9 बाइक को बंगाल के पुरुलिया से बरामद कर लिया गया है। इसकी जानकारी एसपी हरविंदर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि बालीडीह थाना क्षेत्र में इस गिरोह में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस…
अपर समाहर्ता ने की राजस्व कार्यों की व्यापक समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: अपर समाहर्ता पूनम कच्छप की अध्यक्षता में सभी अंचल निरीक्षकों के साथ राजस्व विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न राजस्व कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। खाद्यान्न भंडारण के लिए 1000 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण हेतु करमाटांड़, नारायणपुर और कुंडहित अंचल में उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि सभी स्थानों पर भूमि चिह्नित कर संबंधित विभाग को सौंप…
जलछाजन कार्यों में जामताड़ा को प्रथम पुरस्कार, राज्य स्तर पर बढ़ा मान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : जिले ने जलछाजन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय जनभागदारी कप में प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। लोहरदगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने यह पुरस्कार प्रदान किया। जामताड़ा की ओर से उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, जिला तकनीकी विशेषज्ञ चंदन कुमार गुप्ता और अभियंता संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्राप्त किया। जलछाजन क्षेत्र में जामताड़ा द्वारा पिछले पाँच वर्षों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ दर्ज की गई हैं। जिले में…
