Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाला में खुलने जा रहा आधुनिक आईटीआई—युवाओं के भविष्य को नई उड़ान
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नाला में खुलने जा रहा आधुनिक आईटीआई—युवाओं के भविष्य को नई उड़ान

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाला में खुलने जा रहा आधुनिक आईटीआई—युवाओं के भविष्य को नई उड़ान

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: नाला क्षेत्र के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। क्षेत्र में आधुनिक आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) की स्थापना की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस परियोजना के लिए विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से निविदा जारी की जा चुकी है और जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। इस पहल का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में बेहतर अवसरों का लाभ उठा सकें।

    आईटीआई में 10वीं और 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए कई बाज़ार-उन्मुख ट्रेड शुरू किए जाएंगे, जिनमें Electrician, Fitter, Fashion Design, Software Application, Plumber जैसे प्रमुख पाठ्यक्रम शामिल हैं। इन ट्रेडों के माध्यम से युवाओं को न केवल तकनीकी दक्षता मिलेगी, बल्कि वे प्राइवेट सेक्टर और सरकारी विभागों में रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त कर सकेंगे।

    यह संस्थान नाला व आसपास के हजारों युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा आत्मनिर्भर बनेंगे और समाज में एक सशक्त पहचान स्थापित कर पाएंगे। यह परियोजना क्षेत्र के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत आज जिले के विभिन्न पंचायतों/निकायों में आयोजित किया हुआ शिविर
    Next Article धनबाद विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार, जिले में उत्साह और गर्व की लहर

    Related Posts

    रबी सीजन से पहले किसानों को 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज देगा

    October 8, 2026

    लोकतांत्रिक अधिकारों के बाद अब अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का प्रहार: प्रमोद तिवारी

    October 8, 2026

    कांशीराम की विरासत और बसपा की मौजूदा चुनौती

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Mania Casino Review: A Deep Dive into the High-Octane World of Modern iGaming

    रबी सीजन से पहले किसानों को 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज देगा

    लोकतांत्रिक अधिकारों के बाद अब अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का प्रहार: प्रमोद तिवारी

    कांशीराम की विरासत और बसपा की मौजूदा चुनौती

    जमशेदपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 94वां वायु सेना दिवस

    JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

    42 पूर्व न्यायाधीशों का चुनाव आयोग और SIR को समर्थन, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जताई चिंता

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दरभंगा में विपक्ष का प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, महिलाओ

    मुर्दा मैदान की नवरात्रि बाद होगी पूरी सफाई, उपमहापौर ने दिया लिखित भरोसा

    बर्मामाइंस में 52 लाख की विकास योजनाओं का उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.