Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने मसलिया–रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण, शेष कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश
    Breaking News झारखंड दुमका

    मुख्यमंत्री ने मसलिया–रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण, शेष कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री ने मसलिया–रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण, शेष कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    दुमका: जिले के रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी में सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया–रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने परियोजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए शेष बचे कार्यों को अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर खेत तक पानी पहुंचाना है और इसी सोच के साथ आधुनिक तकनीक आधारित सिंचाई परियोजनाओं को लागू किया जा रहा है। यह मेगा परियोजना दुमका के मसलिया और रानेश्वर प्रखंड के 22 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि में सिंचाई उपलब्ध कराएगी, जिससे कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना बहुउपयोगी होगी—न केवल सिंचाई को गति मिलेगी बल्कि अतिरिक्त नदी जल को तालाबों और जलाशयों में डाइवर्ट कर जल संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। परियोजना के शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।

    एल एंड टी कंपनी के अनुसार परियोजना का लगभग 80% कार्य पूरा हो चुका है। बैराज लगभग तैयार है, 15 गेटों का 90% काम पूरा है, तीन में से एक पंप हाउस बन चुका है और पाइपलाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। अगले वर्ष जनवरी तक लगभग 6400 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा शुरू होने की संभावना है।

    यह महत्वाकांक्षी योजना मसलिया और रानेश्वर प्रखंड के 226 गांवों की 22,283 हेक्टेयर भूमि को लाभान्वित करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब यहां का युवा हवाई जहाज में चढ़ेगा और हवाई जहाज भी उड़ाएगा: मुख्यमंत्री
    Next Article झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट से युवाओं को मिलेगा नया अवसर : सांसद नलिन सोरेन

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.