Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाला:फांसीडंगाल प्राथमिक विद्यालय की पोषण वाटिका बनी मिसाल, जैविक खेती से बच्चों के भोजन में जुड़ रही ताज़ी सब्जियाँ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नाला:फांसीडंगाल प्राथमिक विद्यालय की पोषण वाटिका बनी मिसाल, जैविक खेती से बच्चों के भोजन में जुड़ रही ताज़ी सब्जियाँ

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फांसीडंगाल प्राथमिक विद्यालय की पोषण वाटिका बनी मिसाल, जैविक खेती से बच्चों के भोजन में जुड़ रही ताज़ी सब्जियाँ

    निजाम खान।राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: नाला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय फांसीडंगाल में विकसित की गई पोषण वाटिका आज क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है। विद्यालय परिसर में जैसे ही पोषण वाटिका का दृश्य सामने आता है, यह स्पष्ट दिखता है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न मंडल की कड़ी मेहनत रंग ला रही है। उनकी देखरेख में तैयार की गई इस वाटिका में फूलगोभी, बंधा गोभी, टमाटर, पालक, बैंगन, आलू, धनिया और मूली सहित कई तरह की सब्जियाँ लहलहा रही हैं।

    प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न मंडल बताते हैं कि इस पोषण वाटिका का उद्देश्य बच्चों को ताज़ी और पौष्टिक सब्जियाँ उपलब्ध कराना है, ताकि उनके मध्याह्न भोजन में पोषण का स्तर बढ़ सके। विशेष बात यह है कि इस खेती में किसी तरह के रासायनिक उर्वरक जैसे यूरिया या डीएपी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इसके स्थान पर पूरी तरह गोबर की सड़ी खाद का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सब्जियाँ शुद्ध, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक बन रही हैं।

    विद्यालय की यह पहल न केवल बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि उन्हें जैविक खेती का मूल्य भी समझा रही है। फांसीडंगाल प्राथमिक विद्यालय की यह पोषण वाटिका शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भी सुंदर संदेश दे रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला:ठंड में भी 80% से अधिक उपस्थिति दर्ज कर रहा हुचुकपाड़ा विद्यालय, शिक्षकों की मेहनत दे रही सकारात्मक परिणाम
    Next Article 626 वाहनों की हुई जांच; 163 वाहनों से 8 लाख 7हजार 963 रुपए दंड राशि की हुई वसूली

    Related Posts

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    July 11, 2026

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    July 11, 2026

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.