Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए 

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    आज जनता दल (यूनाइटेड) बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह के नेतृत्व में, जदयू जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव एवं अर्जुन मुखी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त महोदय को एक ज्ञापन सौंपकर बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान का मामला उठाया।

    ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय के शिक्षकों का अप्रैल, मई एवं जून 2026 का वेतन सरकार द्वारा जारी कर विद्यालय के सचिव के खाते में भेज दिया गया है, लेकिन तीन माह बीत जाने के बावजूद शिक्षकों को उनका वेतन प्राप्त नहीं हो सका है। यह एक एडेड विद्यालय है, जहां सरकार द्वारा वेतन की राशि विद्यालय के सचिव के खाते में भेजी जाती है और वहां से शिक्षकों के खातों में स्थानांतरित की जाती है।

    जदयू नेताओं ने कहा कि 24 अप्रैल 2026 को जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा विद्यालय की पुरानी प्रबंधन समिति को भंग कर दिया गया था तथा वर्तमान में विद्यालय का संचालन शिक्षा विभाग के अधीन है। क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को समिति का अध्यक्ष एवं सचिव बनाया गया है। इसके बावजूद शिक्षकों का वेतन समिति के खाते में पड़ा हुआ है और भुगतान नहीं किया जा रहा है।

    जब संबंधित अधिकारियों से भुगतान में देरी का कारण पूछा गया तो बताया गया कि बैंक द्वारा पुराने समिति खाते को फ्रीज कर दिया गया है। जदयू नेताओं ने इस तर्क पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब समिति पहले ही भंग हो चुकी थी, तो उसके बाद खाते को फ्रीज करने की स्थिति कैसे उत्पन्न हुई? साथ ही, शिक्षा विभाग ने समय रहते बैंक में अधिकृत हस्ताक्षर (सिग्नेचर) अपडेट क्यों नहीं कराया?

    जदयू का आरोप है कि यदि शिक्षा विभाग बैंक को आवश्यक निर्देश दे तो शिक्षकों का वेतन भुगतान तत्काल संभव है, लेकिन क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रहे हैं। परिणामस्वरूप विद्यालय के शिक्षक अपने वेतन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

    जदयू नेताओं ने यह भी कहा कि पूर्व में न्यायालय में मामला लंबित रहने के बावजूद जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा बैंक को आवश्यक पत्र जारी किए जाने के बाद शिक्षकों का वेतन भुगतान हुआ था। किंतु इस बार शिक्षा विभाग मामले को टालने का प्रयास कर रहा है, जिससे शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है तथा विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त महोदय से मांग की कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर बीपीएम मध्य विद्यालय के सभी शिक्षकों का अप्रैल, मई एवं जून 2026 का लंबित वेतन शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि शिक्षकों को आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिल सके और विद्यालय में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

    जारीकर्ता :
    जनता दल (यूनाइटेड)
    पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर
    Next Article झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    Related Posts

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    June 23, 2026

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    June 23, 2026

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.