Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में डीएलसी/डीएलआरसी बैठक में उपायुक्त की सख्ती, बैंकों को सुधार के निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में डीएलसी/डीएलआरसी बैठक में उपायुक्त की सख्ती, बैंकों को सुधार के निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में डीएलसी/डीएलआरसी बैठक में उपायुक्त की सख्ती, बैंकों को सुधार के निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं त्रैमासिक परामर्श दात्री समिति की बैठक में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की व्यापक समीक्षा हुई। बैठक में जिले का सीडी रेशियो राज्य में सबसे कम पाए जाने पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि सभी बैंक इसे न्यूनतम 40 प्रतिशत के स्तर तक सुधारें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कृषि, केसीसी, मुद्रा एवं अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण वितरण बढ़ाया जाए।

    पीएम विश्वकर्मा, पीएम जनधन, सोशल सिक्योरिटी स्कीम, पीएमएफएमई और मुद्रा लोन की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। निजी बैंकों द्वारा शून्य बैलेंस खाते खोलने में उदासीनता पर उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने में तत्परता बरतने को कहा। पीएमएफएमई एवं पीएमईजीपी में प्राइवेट बैंकों के कमजोर प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई।

    बैठक में डिजिटल इनिशिएटिव का शुभारंभ करते हुए घोषणा की गई कि अब डीएलसी/डीएलआरसी बैठकों का आयोजन पेपरलेस मोड में होगा। उपायुक्त ने एसबीआई आरसेटी के कार्यों की जांच के आदेश भी दिए। उन्होंने बैंकों से ग्राहक-हित और सौहार्दपूर्ण व्यवहार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को 4G ई-पॉश मशीनों का वितरण
    Next Article गुप्त सूचना पर जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.