बांग्ला भाषा को नई पहचान देने की पहल, रीना मंडल ने शुरू किया “माटिर आवाज़” अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद झारखंड धनबाद। मातृभाषा बांग्ला को संरक्षित करने और समाज में उसकी पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से समाजसेवी रीना मंडल ने “माटिर आवाज़” नामक विशेष भाषा एवं सांस्कृतिक अभियान की शुरुआत की है। अंग्रेज़ी व अन्य भाषाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच बांग्ला भाषा धीरे-धीरे युवाओं के संवाद और जीवनशैली से दूर होती जा रही है। इस बदलते माहौल में भाषा के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता को महसूस करते हुए रीना मंडल ने यह कदम उठाया है। उन्होंने…
Author: Nizam Khan
चतरा में अपहरण और हत्या कांड का हुआ खुलासा, पत्नी निकली हत्या का मास्टरमाइंड पहले पत्नी ने ही रची थी साजिश, फिर प्रेमी से मिलकर पति का करवाया मर्डर, हत्या कर जंगल में फेंका शव राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: पति को अपहरण कर हत्या मामले में चतरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। हंटरगंज थाना पुलिस ने हंटरगंज थाना क्षेत्र के हिरिंग आसनाडाहा निवासी संजू भारती के अपहरण के बाद हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही आरोपी पत्नी को आगे ही सलाखों के पीछे…
जामताड़ा में बूथ संख्या 237 पर सुना गया ‘मन की बात’ का 128वां एपिसोड राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नगर के बूथ संख्या 237 पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी नगर अध्यक्ष गौर बाउरी की अध्यक्षता में सुनी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी अभियान पर विशेष जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से अपील की है कि वे दैनिक जीवन में अधिक…
जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न, लंबित वनपट्टा आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पट्टों से संबंधित लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के साथ त्वरित निपटान कराने का निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर वनपट्टा का लाभ मिल सके। बैठक में सामुदायिक वन पट्टा से जुड़े आवेदनों पर भी चर्चा की गई।…
ओल्ड एज होम उदलबनी में विधिक जागरूकता कार्यशाला, वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान की गई आवश्यक सामग्री राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उदलबनी स्थित ओल्ड एज होम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक दिवसीय विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण, उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पवन कुमार II सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से की। कार्यशाला में बुजुर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता, वरिष्ठ नागरिक एक्ट और उनके अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।…
जामताड़ा में जल्द शुरू होगी दिशोम गुरु डिजिटल लाइब्रेरी, उपायुक्त ने किया निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: अग्निशामक कार्यालय के निकट स्थापित दिशोम गुरु डिजिटल लाइब्रेरी का उपायुक्त रवि आनंद ने निरीक्षण कर टेस्टिंग कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं से बातचीत की और कंप्यूटर तथा डिजिटल शिक्षा से जुड़े सवाल पूछे। उपायुक्त ने कहा कि यह डिजिटल लाइब्रेरी जल्द ही संचालित होगी और टेस्टिंग चरण के दौरान इंटरनेट, बिजली एवं उपकरणों से संबंधित सभी तकनीकी कमियों को दूर किया जा रहा है। डिजिटल लाइब्रेरी में 50 कंप्यूटर क्षमता वाला आधुनिक डिजिटल लैब…
जामताड़ा में मासिक प्रेस वार्ता आयोजित, विभिन्न विभागों की उपलब्धियों से मीडिया हुआ अवगत राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में आयोजित मासिक प्रेस वार्ता में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न विभागों की नवंबर माह की उपलब्धियों एवं प्रगति की जानकारी मीडिया को दी गई। उपायुक्त ने बताया कि जिले में विकास योजनाओं, राजस्व कार्य, आपदा राहत, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए समन्वित रूप से कार्य किया जा रहा है। सेवा का अधिकार सप्ताह के दौरान जिले के सभी पंचायतों एवं निकाय क्षेत्रों में लगाए गए शिविरों में कुल 49,860…
एसपी राज कुमार मेहता ने महिला थाना एवं SC/ST थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक जामताड़ा राज कुमार मेहता ने महिला थाना जामताड़ा तथा एससी/एसटी थाना जामताड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में संधारित अभिलेखों की गहन जांच की और सभी लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए इनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। महिला संबंधी अपराधों एवं महिला प्रताड़ना से जुड़े मामलों की प्रगति की भी उन्होंने विशेष रूप से समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि पीड़िताओं की शिकायतों को प्राथमिकता…
नव प्राथमिक विद्यालय निमबेड़ा में 98% उपस्थिति, बना उत्कृष्ट उदाहरण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय निमबेड़ा में इन दिनों बच्चों की उपस्थिति ने सकारात्मक माहौल बना दिया है। विद्यालय में कुल 30 नामांकित बच्चों में से 28 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई, जो लगभग 98 प्रतिशत तक पहुँचती है। यह आंकड़ा किसी भी ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय के लिए अत्यंत सराहनीय है और विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पर अभिभावकों के विश्वास को भी दर्शाता है। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी महतो और शिक्षिका बिमला देवी ने बताया कि बच्चों की उपस्थिति प्रतिदिन इसी प्रकार…
यूपीएस पलन में 100% बच्चों की उपस्थिती राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पलन में इन दिनों बच्चों की उपस्थिति रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। विद्यालय में 100 में से 100 % बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई, जो किसी भी शैक्षणिक संस्था के लिए अनुकरणीय उपलब्धि मानी जा रही है। विद्यालय में कुल नामांकित 23 विद्यार्थी में 23 विद्यार्थी की उपस्थिति देखी गई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका सूचना मंडल तथा शिक्षक विद्यापति मंडल ने बताया कि यह स्थिति नियमित रूप से देखी जाती है और प्रतिदिन लगभग 100 प्रतिशत उपस्थिति रहती है। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय…
