जामताड़ा में बूथ संख्या 237 पर सुना गया ‘मन की बात’ का 128वां एपिसोड
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: नगर के बूथ संख्या 237 पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी नगर अध्यक्ष गौर बाउरी की अध्यक्षता में सुनी गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी अभियान पर विशेष जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से अपील की है कि वे दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें ताकि राष्ट्र आर्थिक रूप से मजबूत हो सके और वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाया जा सके।
इसी संदेश को आमजन तक पहुंचाने हेतु आज कार्यकर्ताओं की टीम ने जामताड़ा नगर के 237 नंबर बूथ क्षेत्र के प्रतिष्ठानों और घरों में जाकर लोगों को पत्रक वितरित किए। साथ ही स्वदेशी अपनाने को प्रेरित करने वाले स्टीकर भी लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्कल, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप राउत, पूर्व नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, मोनिमाला देवी, राजेश कुमार, विनोद कुमार, उदय कुमार, नारायण कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

