Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न, लंबित वनपट्टा आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न, लंबित वनपट्टा आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 29, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न, लंबित वनपट्टा आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा : उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पट्टों से संबंधित लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के साथ त्वरित निपटान कराने का निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर वनपट्टा का लाभ मिल सके।

    बैठक में सामुदायिक वन पट्टा से जुड़े आवेदनों पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए वनपट्टा निर्गत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनाधिकार से जुड़े लाभ सीधे ग्रामीण समुदायों के जीवन, आजीविका और अधिकारों को प्रभावित करते हैं, इसलिए सभी मामलों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निपटाया जाना चाहिए।

    बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी विजय कुमार समेत संबंधित अंचल अधिकारी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने अपने-अपने स्तर पर प्रगति की जानकारी दी और आगे की कार्ययोजना साझा की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओल्ड एज होम उदलबनी में विधिक जागरूकता कार्यशाला, वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान की गई आवश्यक सामग्री
    Next Article टाटा स्टील गम्हरिया में आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ

    Related Posts

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    August 10, 2026

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 10, 2026

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

    छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध : अर्जुन मुंडा

    VB-G-RAM-G के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तीन स्तरों पर प्रशिक्षण

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.