Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील गम्हरिया में आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा स्टील गम्हरिया में आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा स्टील गम्हरिया में आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ

    फल्क्स वेयरहाउस, गेट संख्या 01ए और ट्रांसपोर्ट पार्क का हुआ उद्घाटन

    आधुनिक वेयरहाउस हुआ शुरू, जीरो दुर्घटना पर जोर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    टाटा स्टील गम्हरिया में आज फल्क्स वेयरहाउस का औपचारिक उद्घाटन किया गया। उपाध्यक्ष (टीक्यूएम, जीएसपी एंड सप्लाई चेन) पियुष गुप्ता, टाटा कामगार यूनियन अध्यक्ष बी.के. डिंडा, चीफ टीएसजी रंजन कुमार सिंह और चीफ प्रोक्यूरमेंट राणा दास ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण, केक काटकर और फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। वेयरहाउस में आधुनिक मटेरियल हैंडलिंग व्यवस्था तैयार की गई है, जिससे जीरो दुर्घटना की अवधारणा को लागू करने में सहायता मिलेगी

    गेट संख्या 01ए का रिमोट कंट्रोल से उद्घाटन
    कार्यक्रम के दौरान गेट संख्या 01ए को भी रिमोट के माध्यम से लॉन्च किया गया। प्रबंधन के अनुसार यह सुविधा कंपनी की तकनीकी दक्षता और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी।

    करीब 4 एकड़ में बना अत्याधुनिक ट्रांसपोर्ट पार्क
    करीब 4 एकड़ क्षेत्र में निर्मित ट्रांसपोर्ट पार्क का उद्घाटन फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर किया गया। इस पार्क में भारी और हल्के वाहनों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त पार्किंग क्षेत्र उपलब्ध कराया गया है। कर्मचारियों और दोपहिया वाहन उपयोगकर्ताओं ने नई सुविधा पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पहले सड़क किनारे वाहन पार्क करने से चोरी और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।

    जेआरडी टाटा को श्रद्धांजलि
    उद्घाटन समारोह के दौरान टाटा समूह के संस्थापक एवं भारत में पहली वाणिज्यिक एयरलाइन के जनक जे.आर.डी. टाटा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित अतिथियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।

    ट्रक ड्राइवरों के लिए हेल्थ सेंटर और मूलभूत संसाधन युक्त विश्रामगृह
    पार्क में ट्रक ड्राइवरों के लिए विश्रामगृह, स्वास्थ्य केंद्र और गाड़ियों की आवाजाही के लिए बड़े डिजिटल डिस्प्ले की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रक को रवाना किया।

    आयोजन टीम को सराहना
    समारोह के आयोजन में प्लांट चीफ रंजन कुमार सिंह के निर्देशन में कैप्टन मनीष सिन्हा, विजय मुतालिक, एस.एन. पांडे, नीलकमल दास और महेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं सीएस विभाग की टीम तथा वेंडर गीता हॉस्पिटैलिटी और एबी कंस्ट्रक्शन ने सहयोग दिया।

    अतिथियों ने इस पहल को कर्मचारियों और कंपनी संचालन के लिए अत्याधुनिक और दूरदर्शी कदम बताया तथा पूरी टीम को बधाई दी।

    टाटा स्टील गम्हरिया में आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न, लंबित वनपट्टा आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
    Next Article राजनगर बाजार स्थित सोने की दुकान में हुई चोरी, थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के घटनास्थल पर पहुंचे, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का किया वादा

    Related Posts

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    July 4, 2026

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    July 4, 2026

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.