Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजनगर बाजार स्थित सोने की दुकान में हुई चोरी, थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के घटनास्थल पर पहुंचे, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का किया वादा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राजनगर बाजार स्थित सोने की दुकान में हुई चोरी, थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के घटनास्थल पर पहुंचे, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का किया वादा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजनगर बाजार स्थित सोने की दुकान में हुई चोरी, थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के घटनास्थल पर पहुंचे, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का किया वादा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा

    सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के राजनगर बाजार में एक बार फिर चोरों ने राजनगर थाना पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बाजार में स्थित सोने की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने लगभग एक लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दुकान संचालक शिव शंकर साहू ने बताया कि रोज की तरह वे सुबह लगभग 10 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे।दुकान पहुंचने पर उन्होंने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने दुकान खोलकर देखा तो काउंटर पर रखे सोने के जेवरात गायब थे।इस घटना की सूचना तत्काल राजनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।थाना प्रभारी ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें चोर साफ-साफ दिख रहे हैं।थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने बताया कि चोरों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें पकड़ने के लिए आस-पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है।इस घटना ने क्षेत्र के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

    आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का किया वादा थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के घटनास्थल पर पहुंचे राजनगर बाजार स्थित सोने की दुकान में हुई चोरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील गम्हरिया में आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ
    Next Article चौंका थाना प्रभारी सोनू कुमार का आदिवासी संगठनों ने किया पारंपरिक स्वागत

    Related Posts

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    July 4, 2026

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    July 4, 2026

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.