विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनेगा यह बजट – अमरप्रीत सिंह काले समावेशी, सर्वहितकारी और विकासोन्मुखी बजट , सबका ध्यान, सबका सम्मान । राष्ट्र संवाद संवाददाता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया वित्तीय वर्ष 2025-26 का आम बजट देश की आर्थिक प्रगति को नई ऊर्जा और गति प्रदान करने वाला है। यह बजट समाज के हर वर्ग—गांव, गरीब, किसान, नारी शक्ति, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, वंचित और मध्यम वर्ग के साथ-साथ युवाओं और उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में तैयार किया गया यह बजट…
Author: Nijam Khan
राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है केंद्रीय बजट’ 2025- डॉ. अजय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुरः पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ अजय कुमार ने संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट आगामी विधानसभा चुनाव को द्यान में रखते हुए अपनी राजनीतिक लाभ के लिए बनाया है. उन्होंने कहा कि नौकरियाँ तो हैं नहीं, मध्यम वर्ग हर तरफ से शोषित है. वहीं 80 करोड़ जनता मुफ्त भोजन पर निर्भर है.10 साल तक मध्यम वर्ग पिस्ता रहा है. महँगाई चरम सीमा पर है. सबसे बड़ी बात है कि एक तरफ इन्कम टैक्स में…
किन्नर समाज के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:किन्नर समाज के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है. शनिवार को जमशेदपुर के एक प्रतिष्ठित होटल के सभागार में किन्नर समाज की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिले के पुलिस पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया. इस कार्यशाला के जरिए किन्नर समाज के सदस्यों ने पुलिस कर्मियों के साथ अपनी वेदना साझा किया और बताया कि उन्हें भी समझ में रहने का अधिकार है. उनके साथ होने वाले अत्याचार और अन्याय के खिलाफ पुलिस एवं सिविल सोसाइटी को आगे आना होगा. आज किन्नर समाज के सदस्य…
केंद्रीय बजट 2025 का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत, बजट को बताया- महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार और आर्थिक समृद्धि का सशक्त दस्तावेज, पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जताया आभार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025 को ऐतिहासिक बताते हुए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह बजट देश के भविष्य को मजबूत करने वाला है। यह बजट महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार और आर्थिक समृद्धि का सशक्त दस्तावेज है। जिसमें मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख तक के आय को कर मुक्त…
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मोहरदा जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण, शुद्ध और सतत जलापूर्ति हेतु दिए कई आवश्यक सुझाव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने मोहरदा जलापूर्ति योजना से स्थानीय निवासियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में आ रही बाधाओं का निरीक्षण किया। शनिवार को उन्होंने मोहरदा स्थित परियोजना स्थल का दौरा किया और वर्षभर शुद्ध एवं निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई आवश्यक सुझाव दिए। निरीक्षण के बाद, विधायक ने जिला प्रशासन से जल परियोजना स्थल पर सेटलिंग पॉन्ड, गेट और बाउंड्री वॉल के निर्माण…
प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत का यह रोड मैप है यह बजट:बिद्युत बरण महतो राष्ट्र संवाद संवाददाता सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय बजट 2025 के संबंध में कहा कि यह बजट किसान, गरीब,मध्यम वर्ग, महिला एवं बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य , स्टार्टअप और इनोवेशन से लेकर इन्वेस्टमेंट तक हर क्षेत्र को समाहित करने वाला है। यह प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत का यह रोड मैप है। यह बजट विशेष कर मध्यम वर्ग को ऐतिहासिक एवं दूरगामी राहत पहुंचाने वाला आजादी के बाद पहला बजट है। आयकर मुक्त राशि के स्लैब की सीमा को बढ़ाकर ₹12 लाख तक कर…
यह बजट जन हितकारी है: सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि यह बजट जन हितकारी है। सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ इस बजट में है। मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है। अब वो ज्यादा बचत करेंगे या ज्यादा निवेश करेंगे या ज्यादा खर्च करेंगे। इसका फायदा अर्थव्यवस्था को होगा। जीडीपी बढ़ेगी और ओवरऑल अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
मोदी सरकार ने उन्नत भारत, विकसित भारत , आत्मनिर्भर भारत की एक तस्वीर प्रस्तुत की है: राकेश सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के पूर्व महामंत्री राकेश सिंह ने प्रस्तुत केंद्रीय बजट को सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी बताया ,समाज के सभी वर्गों मजदूर, किसान युवा ,बुजुर्ग सभी के हित को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया विकासशील बजट है।।। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में केंद्रीय बजट 2025-26 के तहत मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए ₹12 लाख की आय को कर मुक्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जनहितकारी दवाओं को…
केन्द्र सरकार ने निरासा जनक बजट पेश कर आम जनता को छलने का कार्य किया है :आनन्द बिहारी दुबे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने केंद्रीय बजट पर अपना प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का सबसे कमजोर और घुमावदार बजट है। भारत के भोले-भाले आम जनता को बडे रुप में छलने का प्रयास किया गया है। ठोस रोजगार के अवसर नौजवानो के लिए नही है। इससे शिक्षित नौजवानों का भविष्य अंधकार मय होगा। इस बजट को राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव के…
रानीश्वर दुमका : शनिबार को मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानीश्वर इग्नू अध्ययन केंद्र 87019 के समन्वयक डॉ गजेन्द्र कुमार सिंह ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय देवघर से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रेश विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्नातक/स्नातकोत्तर/पीजी डिप्लोमा/डिप्लोमा/सार्टिफिकेट कार्यक्रम में जो नामांकन की अन्तिम तिथि 31-1-2025 था उसे बढ़ाते हुए दिनांक 15-2-2025 तक बढा दिया गया है। जो छात्र छात्रा सत्र 2025 में नामांकन नहीं ले पाए हैं वो 15-2-2025 तक नामांकन करा सकते हैं।एस.सी/एस.टी छात्रों के लिए स्नातक सामान्य स्नातक विज्ञान सामान्य एवं स्नातक वाणिज्य सामान्य कार्यक्रमों में कार्यक्रम शुल्क में छूट का प्रावधान…