Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दोल यात्रा के मौके पर आयोजित हरि नाम संकीर्तन हुआ संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    दोल यात्रा के मौके पर आयोजित हरि नाम संकीर्तन हुआ संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दोल यात्रा के मौके पर आयोजित हरि नाम संकीर्तन हुआ संपन्न

    कुंडहित, प्रतिनिधि।
    बुधवार को कुंडहित प्रखंड अंतर्गत अंबा गांव के दक्षिण पाड़ा में चल रहा 24 पहर हरिनाम संकीर्तन कुंजविलास के साथ संपन्न हो गया। अंबा दक्षिण पाड़ा में दोल यात्रा के शुभ अवसर पर पांच दिवसीय गायत्री हरिनाम संकीर्तन सह सांस्कृतिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। बुधवार को‌ हरिनाम संकीर्तन कुंजविलास के साथ संपन्न हो गया। पहले दिन कीर्तन गान पूर्वी बर्दवान से आए देवेश उपाध्याय ने, दूसरे दिन बांकुरा के अनुराग चटर्जी, तीसरे दिन कुंज विलास पूर्वी बर्धमान के जयदेव बैरागी ने प्रस्तुत किया। कीर्तनीया जयदेव ने कीर्तन के माध्यम से कहा अनेक जीव जंतु कीड़े मकोड़े जन्म के बाद मानव जन्म मिलता है इसलिए इस मानव जन्म में अच्छे कर्म करना चाहिए। सभी को श्री हरि के शरण में आश्रय लेना चाहिए क्योंकि कलयुग में श्री हरि के बिना मानव जीवन का उद्धार नहीं हो सकता है। इसलिए सभी को हरि नाम संकीर्तन सुनना चाहिए और दूसरों को भी सुनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन करने के लिए अंबा दक्षिणी पाड़ा कमेटी को काफी धन्यवाद दिया तथा लोगों से अनुष्ठान के बेहतर आयोजन के लिए सभी को सहयोग करने के लिए भी अनुरोध किये। अनुष्ठान समाप्ति के बाद सभी भक्तजनों को खिचड़ी प्रसाद का सेवन कराया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल के अलावे सियारसुली रामपुर, पालाजोड़ी, तुलसीचक, विजयपुर, सालुका के अलावे अनेक गांवो के हरि भक्तगण उपस्थित थे।
    फोटो : समापन के मौके पर मौजूद पूर्व जिप सदस्य।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Next Article एस.आर.टी. कॉलेज धमड़ी में एन.एस.एस. विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.