Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीएड काॅलेज चाकरी में विद्यालय के प्रभारियों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बीएड काॅलेज चाकरी में विद्यालय के प्रभारियों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीएड काॅलेज चाकरी में विद्यालय के प्रभारियों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा के बी एड काॅलेज चाकरी में गुरुवार को विद्यालय के प्रभारियों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण के शुरुआती दिन विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधानाध्यापकों को शैक्षणिक कार्य की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि योजनाएं तभी धरातल पर उतारी जा सकती है जब इसकी शुरूआत ईमानदारी से हो। एस एम सी गठन के बाद ही विद्यालय की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने की शुरूआत की जाती है। जब इसकी शुरूआत ईमानदारी से होगी तो भविष्य में सारी योजनाओं में पारदर्शिता होगी। डीएसई ने कहा कि एस एम सी की राशि का खर्च कानून सम्मत हो इसकी जिम्मेवारी विद्यालय प्रबंधन समिति पर है। सरकार की ओर से हर विद्यालय में 16 सदस्यों की विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। प्रत्येक माह की 25 तारीख को सभी विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक होती है। इसमें सभी सदस्य भाग लें और विद्यालय के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रत्येक वर्ष विकास योजना बनाई जाती है। इसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति होनी चाहिए ताकि योजना की जानकारी सभी सदस्यों को मिल सके।
    उन्होंने कहा कि 15 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को सर्वे के माध्यम से चिन्हित कर उनको शिक्षित करने की योजना है। शिक्षको को नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को शिक्षित करने का निर्देश दिया।
    प्रशिक्षण में बतौर मास्टर ट्रेनर बीआरपी गोवर्धन मंडल,नशीतूर रब,सीआरपी मकसूद अंसारी, श्याम सुन्दर पंडित, रंजीत सिन्हा, राघवेन्द्र नारायण सिंह,फैज अकरम, डायट के सुबोध कुमार, एन जी ओ प्रतिनिधि विनीत झा थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक विद्या सागर ने किया।
    मास्टर ट्रेनर ने मौजूद सचिवों को एसएम सी के गठन,कार्य, बच्चों के ठहराव और शत प्रतिशत नामांकन की विस्तार से जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में समिति के सदस्यों को एक आदर्श विद्यालय कैसा होना चाहिए तथा बनाने में समिति का योगदान और दायित्व क्या है, इसके बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बच्चों का अधिकार, शिक्षक अभिभावक बैठक के बारे में बताया। प्रशिक्षण कार्यशाला मे शिक्षक प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार और डॉ दिलीप कुमार सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।
    ए पी ओ रश्मि एक्का ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य समिति को सशक्त एवं जागरूक बनाने तथा विद्यालय के विकास में उनकी पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करना है।
    मौके पर शिक्षक हरि प्रसाद राम, नवीन कुमार, सुधीर कुमार,अमरनाथ दास,सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, रंजीत सिन्हा, कृष्णा रजक,संजय झा, प्रमोद तांती, संजय प्रसाद शिक्षिका मालती लता यादव, रश्मि कुमारी, पिंकी झा सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे। कार्यक्रम के सफल संचालन में एस एस ए कर्मी वरूण कुमार,राजेश कुमार गोरांय,कामाख्या मंडल का अहम योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों से लड़ने वाले नागरिक सुरक्षा समिति (नासुस) के परिजन आज भी उपेक्षित, आश्रितों को नौकरी और मुआवजे की मांग
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.