Author: Nizam Khan

जामताड़ा के शिक्षकों का टीएनए 24 से 28 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा के शिक्षकों का टीचर्स नीड असेसमेंट (टीएनए) 24 से 28 अप्रैल तक आयोजित होगा। जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित टीएनए में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी शिक्षकों के लिए आकलन परीक्षा ली जाएगी। उन्होंने जिले के प्राथमिक, उत्क्रमित मध्य और मध्य विद्यालय के शिक्षकों को प्ले स्टोर से सेंटा एप (सी ई एन टी ए) डाउनलोड कर अपना पंजीकरण शीघ्र करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा…

Read More

विहिप का बड़ा ऐलान: मुर्शिदाबाद हिंसा पर करेगी देशव्यापी प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता *कोलकाता, 18 अप्रैल :* पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर सियासत और तेज हो गई है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शनिवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है और केंद्र सरकार से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार ने शुक्रवार को कहा कि संगठन देश के हर जिला मुख्यालय पर धरना देगा और जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर यह मांग रखेगा कि राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लागू किया…

Read More

देवनगर गांधी आश्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल की पाइप फटने से कई घर हुए क्षतिग्रस्त विधायक पूर्णिमा साहू ने राहत व पुनर्वास की उठाई मांग, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने जाकर ली स्थिति की जानकारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बाराद्वारी देव नगर स्थित गांधी आश्रम, जहाँ समाज के सबसे वंचित तबके के लोग रहते हैं, शुक्रवार को एक भयावह हादसे का शिकार हो गया। टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) की हाई प्रेशर रॉ वॉटर सप्लाई पाइप अचानक फट गई, जिससे अत्यधिक दबाव के साथ पानी रिहायशी इलाके में घुस गया। परिणामस्वरूप कई कच्चे मकानों की छतें टूट गईं, घरेलू…

Read More

पश्चिम बंगाल के हालात पर राष्ट्रपति शासन लागू हो: हरिमोहन मिश्रा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा। पश्चिम बंगाल में जब से ममता बनर्जी की सरकार बनी है, वहां के हालात बद से बदतर होते जा रहा है। स्थिति यह है कि मुर्शिदाबाद जिले से हिंदू झारखंड की ओर पलायन कर रहे हैं। इस हालात को देखते हुए तत्काल पश्चिम बंगाल में सरकार बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता है। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता सह गोड्डा जिला के प्रभारी हरिमोहन मिश्रा ने कही। शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने इसकी मांग केंद्र सरकार…

Read More

मंत्री हफीजुल के बयान पर सियासी तापमान हाय, कल जामताड़ा समाहरणालय के समक्ष भाजपा करेगी धरना-प्रदर्शन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हो रहा है। विदित हो कि झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल अंसारी के द्वारा संविधान से ऊपर शरीयत को बताकर संविधान का स्पष्ट अपमान किया गया, जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नही करने वाली है। इसी निमित्त जामताड़ा जिला समाहरणालय के समक्ष आगामी 19/04/2025 , दिन – शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व आक्रोश मार्च भाजपा जामताड़ा जिला कमिटी के द्वारा होना सुनिश्चित हुआ…

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की बैठक आहूत की गई। _*21 अप्रैल से अंचलों में अभ्यर्थियों को मिलेंगे एडमिट कार्ड*_ बैठक के क्रम में उपायुक्त ने जामताडा जिलान्तर्गत चौकीदार की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या 1/2025 को लेकर जारी डेट शीट के अनुसार अब तक की प्रगति सहित अन्य बिंदुओं पर विमर्श किया गया। वहीं बताया गया कि दावा आपत्ति के उपरांत आज स्वीकृत/अस्वीकृत आवेदकों की सूची का प्रकाशन…

Read More

इंडोर स्टेडियम जामताड़ा में बैडमिंटन एवं ताइक्वांडो खेल का प्रतिभा चयन ट्रायल हुआ आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार राँची के निर्देशानुसार आज दिनांक 17.04.2025 को ज़िला खेल कार्यालय, जामताडा के द्वारा इंडोर स्टेडियम, जीतुडंगाल जामताड़ा में बैडमिंटन एवं ताइक्वांडो खेल का प्रतिभा चयन ट्रायल वर्ष 2025- 26 हेतु प्रक्रिया आयोजित किया गया। जिसमे डे- बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र ताइक्वांडो एवं खेलो इंडिया प्रशिक्षण केन्द्र बैडमिण्टन के लिये प्रतिभागियों का फिटनेस परीक्षण (मोटर एबिलिटी टेस्ट ) एवं स्कील स्पेसिफिक टेस्ट लिया गया। जिसमें प्रशिक्षण केन्द्र से 5 km के दायरे में रहने वाले लगभग…

Read More

19 और 20 अप्रैल को मिथिला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर- ललित नारायण सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा आगामी 19 और 20 अप्रैल 2025 को मिथिला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लोक संस्कृति से जोड़कर आयोजित किया जा रहा है जिसमें मिथिला की परंपरागत हस्तशिल्प कला को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। सिक्की-मौनी आदि की कला किस प्रकार नई पीढ़ी तक पहुंचे इसके लिए इस कला के विक्रय सह प्रदर्शन के साथ-साथ बनाने की कला भी प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही मैथिली साहित्य की पुस्तकों की भी प्रदर्शनी रहेगी ताकि जमशेदपुर…

Read More

झामुमो मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले बयान पर भाजपा हुई हमलावर बयान के विरोध में सड़क पर उतरेगी भाजपा जमशेदपुर महानगर 21 अप्रैल को जमशेदपुर में विशाल विरोध मार्च का किया ऐलान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और झामुमो नेता हफीजुल हसन अंसारी द्वारा शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले बयान पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा हमलावर हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान पर खुला हमला करार देते हुए 21 अप्रैल को जमशेदपुर में विशाल…

Read More

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन में झारखंड स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से भक्त परेशान, भाजपा नेता अंकित आनंद ने जताई नाराजगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: अमरनाथ यात्रा के लिए अनिवार्य मेडिकल जांच प्रक्रिया में झारखंड स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराने वाले कई श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि MGM अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा की गई जांच और हस्ताक्षर के बावजूद, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर संबंधित डॉक्टरों का नाम नहीं मिल रहा है। दरअसल, झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने…

Read More