Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले बयान पर भाजपा हुई हमलावर
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    झामुमो मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले बयान पर भाजपा हुई हमलावर

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झामुमो मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले बयान पर भाजपा हुई हमलावर

    बयान के विरोध में सड़क पर उतरेगी भाजपा जमशेदपुर महानगर

    21 अप्रैल को जमशेदपुर में विशाल विरोध मार्च का किया ऐलान
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और झामुमो नेता हफीजुल हसन अंसारी द्वारा शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले बयान पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा हमलावर हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान पर खुला हमला करार देते हुए 21 अप्रैल को जमशेदपुर में विशाल विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। इस निमित्त, गुरुवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलध्याक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे साकची स्थित जिला कार्यालय से जिला उपायुक्त कार्यालय तक भव्य विरोध मार्च निकाला जाएगा, जिसमें वरिष्ठ नेताओं के संग हज़ारों कार्यकर्ताओं एवं आमजन शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा की ओर से जिला उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि हफीजुल हसन अंसारी का बयान न केवल संविधान का अपमान है, बल्कि यह कट्टरपंथ की मानसिकता को बढ़ावा देने वाला है। जिस मंत्री ने संविधान की शपथ ली है, अब वे उसी संविधान को नीचा दिखा रहे है। कहा कि भारत देश शरीयत से नहीं बल्कि संविधान से चलता है। सुधांशु ओझा ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के संविधान विरोधी बयान से झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है। क्या ‘संविधान बचाओ’ का ढोल पीटने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस पर यूं ही चुप्पी साधे रहेंगे। या वे इस संविधान विरोधी बयान पर सरकार से समर्थन वापस लेने की हिम्मत दिखाएंगे।

    बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, जिला मंत्री विजय तिवारी, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली, आईटी संयोजक बिनोद सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष परेश मुखी एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रमेश बास्के समेत अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन में झारखंड स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से भक्त परेशान, भाजपा नेता अंकित आनंद ने जताई नाराजगी
    Next Article 19 और 20 अप्रैल को मिथिला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

    Related Posts

    सिमरिया विधायक के पहल पर सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर बनेगा डायवर्सन और लेन ऑगमेंटेशन, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

    October 22, 2026

    गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी सशक्त होगा देश: डॉ. पूनम सिंह

    October 22, 2026

    जादूगोड़ा में HCL के CSR फंड में बड़ा खेल : 1000 लीटर की टंकी पर लाल पेंट से लिखा 1500, लाखों का घपला उजागर

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिमरिया विधायक के पहल पर सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर बनेगा डायवर्सन और लेन ऑगमेंटेशन, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

    गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी सशक्त होगा देश: डॉ. पूनम सिंह

    जादूगोड़ा में HCL के CSR फंड में बड़ा खेल : 1000 लीटर की टंकी पर लाल पेंट से लिखा 1500, लाखों का घपला उजागर

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संवाद कर युवाओं ने समझी लोकतंत्र की कार्यप्रणाली

    शादी का वादा निभाएं, पहले आत्मनिर्भर बनें युवा : आनंदीबेन पटेल

    विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति: केशव प्रसाद मौर्य

    सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा को दी विदाई, ‘आसछे बोछोर आबार होबे’ के जयकारों से गूंजा माहौल

    गम्हरिया में मकान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

    यूसिल की करोड़ों की सुरक्षा बेअसर, छह महीने में दूसरी बार चोरी

    कोकदा में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार पर दो बार हमला; तीन गंभीर घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.