एबीवीपी द्वारा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य सेवा सप्ताह के रूप में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया राष्ट्र संवाद संवाददाता पूजा सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई डंडारी के द्वारा गुरुवार को डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर सेवा सप्ताह के रूप में गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण कटहरी में किया गया । इस दौरान एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरी ने कहा कि भारत को आजादी मिलने के बाद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर देश के प्रथम कानून मंत्री बने थे । अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामाजिक एवं…
Author: Nizam Khan
भूमि विवाद समाधान दिवस पर भूमि विवाद का हुआ निष्पादन राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। भूमि विवाद समाधान दिवस कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड के पोटका थाना परिसर में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अंचलाधिकारी निकीता बाला, सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार मुंडा, पारंपरिक स्वशासन ग्राम प्रधान समिति के अध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक वीर विजय सिंह,व परमानंद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। शिविर में भूमि सीमांकन, जमीन विवाद के कुल 3 आवेदन जमा हुआ। इनमें एक मामले मानहाड़ा में जमीन कब्जा को तत्काल निष्पादित किया गया। दूसरे मामले में रोलाडीह गांव के भैरव भूमिज ने अन्य व्यक्ति के…
चक्रधरपुर की इंदकाटा पुलिया के नीचे मिला डेढ़ साल के बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना चक्रधरपुर। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की आसनतलिया पंचायत के इंदकाटा नदी के पुलिया के नीचे गुरुवार दोपहर एक अज्ञात डेढ़ साल के बच्चे(लड़का) का शव का मिला.बताया जाता है कि गुरुवार दिन के लगभग एक बजे गांव के कुछ ग्रामीण व कुछ बच्चें इंदकाटा नदी पुलिया के नीचे नहा रहे थे.इसी दौरान ग्रामीणों ने एक डेढ़ साल के बच्चे का शव देखा.बच्चे के चेहरे व गर्दन पर चोट के निशान है.ग्रामीणों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाने को दी.वहीं सूचना…
ईचागढ़ से गुरुचरण, चारुचांद, काबलु व सुधीर किस्कू बने झामुमो के केंद्रीय सदस्य झामुमो महाधिवेशन में शिबू सोरेन संरक्षक, हेमंत सोरेन बने केंद्रीय अध्यक्ष राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 13वें महाधिवेशन के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बड़े बदलाव किए गए हैं। सर्वसम्मति से शिबू सोरेन को केंद्रीय संस्थापक संरक्षक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही झामुमो की नई केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से गुरुचरण किस्कू, चारुचांद किस्कू, काबलु महतो और सुधीर किस्कू को केंद्रीय सदस्य के रूप में शामिल…
उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातु मे कक्षा नौवीं, दशमी के 138 छात्रों पर एक शिक्षक राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातु में कक्षा नौवीं और दसवीं के 138 छात्रों के पठन-पाठन हेतु मात्र एक हिंदी शिक्षक अमित कुमार सिंह का पदस्थापन किया गया है। एक शिक्षक होने से पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएमडीसी अध्यक्ष देवानंद साहु के नेतृत्व में बीईईओ अनील वर्मा से बीआरसी पोटका में मिला एवं उच्च विद्यालय के लिए शिक्षक पदस्थापन की मांग किया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2017 में विधायक…
भामाशाह की जयंती पर तैलिक साहू महासभा का 23 अप्रैल को निकलेगा शोभा यात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बुधवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की बागबेड़ा क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष संतोष गुप्ता के अध्यक्षता में एक बैठक आवासीय कार्यालय बागबेड़ा गणेश नगर रोड नंबर 5 में संपन्न हुआ। बैठक का संचालन वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन शाह ने किया बैठक को जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने संबोधित करते हुए कहा 23 अप्रैल बुधवार को महा दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह को राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मनाने एवं कार्यक्रम को सफल करने के लिये अपील किया। मौके पर राकेश साहू ने…
जन शिकायत निवारण शिविर में पहुँचीं 35 शिकायतें, पुलिस पदाधिकारियों ने दिया समाधान का आश्वासन राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। जिला पुलिस के तत्वावधान में चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय परिसर एवं चौका थाना परिसर में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दो केंद्र निर्धारित किए गए थे—पहला चौका थाना परिसर, जिसमें ईचागढ़ तथा तिरुलडीह थाना क्षेत्र की शिकायतों के लिए डिप्टी एसपी पूजा कुमारी उपस्थित रहीं। दूसरा केंद्र चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में चांडिल, नीमडीह, कपाली ओपी क्षेत्र के लिए बनाया गया था, जहां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा समेत संबंधित थाना प्रभारियों की…
चाईबासा के पुलिस केंद्र में आज चौथी बार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन हुआ राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना चाईबासा के पुलिस केंद्र में आज चौथी बार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी मनोज रतन चौथे और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने चाईबासा एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो और एसडीपीओ बहामन टुटी की मौजूदगी में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आए ग्रामीणों की शिकायतों को सुना। शिकायतों की समाधान के लिए संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिया गया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर राज्य के सभी जिलों…
भालुबासा में 11 मई को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम भक्त मंडल भालुबासा द्धारा आगामी 11 मई रविवार को भव्य श्याम महोत्सव धुमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। यह महोत्सव भालुबासा स्थित हरिजन स्कुल मैदान में होगा। बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जायेगा। जिसमें कच्चे फूलों से बाबा श्याम का अदभुत, अलौकिक श्रृंगार होगा। श्रृंगार में विदेशी फूलों का भी उपयोग होगा। इसके लिए विशेष रूप से कारीगरों को बुलाया जा रहा है। यह जानकारी संस्था के संयोजक पवन अग्रवाल, अध्यक्ष मुरारी लाल…
विभिन्न प्रस्तावों पर हुआ विमर्श; सर्वसम्मति से किया गया पारित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला तकनीकी समिति (स्केल ऑफ फाईनांस) की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रस्तावों पर विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सर्वप्रथम जिला स्तरीय तकनीकी समिति के समक्ष विभिन्न फसलों, सब्जी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन हेतु स्केल ऑफ फाइनेंस से संबंधित डर निर्धारण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु प्रस्तावित मजदूरी दर में वृद्धि के फलस्वरूप स्केल ऑफ फाइनेंस के सभी फसलों में…
