Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एबीवीपी द्वारा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य सेवा सप्ताह के रूप में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    एबीवीपी द्वारा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य सेवा सप्ताह के रूप में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एबीवीपी द्वारा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य सेवा सप्ताह के रूप में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता पूजा सिंह

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई डंडारी के द्वारा गुरुवार को डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर सेवा सप्ताह के रूप में गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण कटहरी में किया गया । इस दौरान एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरी ने कहा कि भारत को आजादी मिलने के बाद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर देश के प्रथम कानून मंत्री बने थे । अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामाजिक एवं आर्थिक मुद्दों पर समाधान के लिए विभिन्न कानूनी मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । बाबा साहेब का जन्म एक दलित परिवार में हुआ था जिस वजह से उनका जीवन काफी संघर्षों से भरा हुआ था उनके जीवन के कई संघर्षों ने उनके विचार को आकार दिया था । बाबा साहब समानता में यकीन करते थे वह जाति के आडंबर को नहीं मानते थे और चाहते थे कि समाज में सभी को एक बराबरी का हक मिले । व्यक्ति को उसके योग्यता के आधार पर मौका मिलना चाहिए ना की उनका जन्म किस परिवार में हुआ है इस आधार पर इसलिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज से जाति प्रथा तथा महिलाओं को बराबरी और छोटे-मोटे भेद को मिटाने के लिए काम किया । एबीवीपी डंडारी के नगर मंत्री दिवेश कुमार ने कहा कि देश के विकास में बाबा साहेब के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है संविधान समिति के अध्यक्ष होने के नाते संविधान के निर्माण करने में उनकी महत्ती भूमिका थी । उन्होंने अपने दौर में छुआछूत और संकीर्ण जाति व्यवस्था का असहनीय दंश झेला था, इस विपरीत परिस्थिति में भी उन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा को निखारा और शोषितों के नायक बन गए।
    उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने की जरूरत वर्तमान परिदृश्य में है। नगर अध्यक्ष वसंत कुमार एवं नगर सहमंत्री सुमंत कुमार ने कहा कि अंबेडकर जयंती के उपलक्ष सेवा सप्ताह के रूप में हम लोग गरीब बच्चों में पाठ्य पुस्तक सामग्री का वितरण कर रहे हैं डंडारी प्रखंड में कटहरी एक पिछले गांव में से एक है जहां शिक्षा का बहुत अभाव है जहां परिषद के द्वारा गांव-गांव जाकर शिक्षा के लिए अलख जगाने का एक नई पहल है । भीमराव अंबेडकर एक प्रमुख भारतीय अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 ई में मध्य प्रदेश के मऊ गांव में हुआ था । उन्होंने अपने जीवन में कई डिग्रियां हासिल की । भारतीय संविधान के रचना हेतु उन्हें प्रारूप समिति का अध्यक्ष चुनागया । इन्होंने सामाजिक असमानता दूर करके दलितों के मानवाधिकार की प्रतिष्ठा की । इन्होंने छुआछूत पर वृहद पैमाने पर लड़ाई लड़ी । मौके पर एबीवीपी कार्यकर्ता मंगलेश कुमार , पांडव कुमार, प्रवीण कुमार आदि थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूमि विवाद समाधान दिवस पर भूमि विवाद का हुआ निष्पादन
    Next Article अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन में झारखंड स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से भक्त परेशान, भाजपा नेता अंकित आनंद ने जताई नाराजगी

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.