Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देवनगर गांधी आश्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल की पाइप फटने से कई घर हुए क्षतिग्रस्त
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    देवनगर गांधी आश्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल की पाइप फटने से कई घर हुए क्षतिग्रस्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवनगर गांधी आश्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल की पाइप फटने से कई घर हुए क्षतिग्रस्त

    विधायक पूर्णिमा साहू ने राहत व पुनर्वास की उठाई मांग, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने जाकर ली स्थिति की जानकारी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बाराद्वारी देव नगर स्थित गांधी आश्रम, जहाँ समाज के सबसे वंचित तबके के लोग रहते हैं, शुक्रवार को एक भयावह हादसे का शिकार हो गया। टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) की हाई प्रेशर रॉ वॉटर सप्लाई पाइप अचानक फट गई, जिससे अत्यधिक दबाव के साथ पानी रिहायशी इलाके में घुस गया। परिणामस्वरूप कई कच्चे मकानों की छतें टूट गईं, घरेलू सामान और राशन भीगकर नष्ट हो गए तथा पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन और जिला प्रशासन से संपर्क साधा गया। जिसपर कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू किया, लेकिन तब तक कई परिवारों को भारी नुकसान हो चुका था। इस घटना पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने त्वरित संज्ञान लिया और उनके निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने भाजपा नेता पवन अग्रवाल, रंजीत सिंह एवं अन्य के संग गांधी आश्रम का दौरा कर स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों से बातचीत कर प्रभावित परिवारों को मानवीय आधार पर राहत पहुंचाने, घरों की मरम्मत कराने और उचित क्षतिपूर्ति देने की मांग की।

    वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने भी जिला प्रशासन और टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन से इस पूरे मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री, मुआवजा तथा पुनर्वास सहायता प्रदान करने की अपील की है। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव हेतु स्थायी समाधान और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की बात कही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल के हालात पर राष्ट्रपति शासन लागू हो: हरिमोहन मिश्रा
    Next Article विहिप का बड़ा ऐलान: मुर्शिदाबाद हिंसा पर करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

    Related Posts

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.