Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल के हालात पर राष्ट्रपति शासन लागू हो: हरिमोहन मिश्रा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल के हालात पर राष्ट्रपति शासन लागू हो: हरिमोहन मिश्रा

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल के हालात पर राष्ट्रपति शासन लागू हो: हरिमोहन मिश्रा

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा।
    पश्चिम बंगाल में जब से ममता बनर्जी की सरकार बनी है, वहां के हालात बद से बदतर होते जा रहा है। स्थिति यह है कि मुर्शिदाबाद जिले से हिंदू झारखंड की ओर पलायन कर रहे हैं। इस हालात को देखते हुए तत्काल पश्चिम बंगाल में सरकार बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता है। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता सह गोड्डा जिला के प्रभारी हरिमोहन मिश्रा ने कही। शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने इसकी मांग केंद्र सरकार से की है।

    मिश्रा ने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व की सुरक्षा के लिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को भी घेरने का काम किया है। हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि झारखंड के सीमावर्ती जिलों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। खासकर पाकुड़ जिला इससे पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है कि पाकुड़ जिला के हिंदू भी झारखंड के अन्य जिलों में अपनी सुरक्षा को लेकर पलायन करेंगे।

    भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने राज्य सरकार पर असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सत्तासीन सरकार एवं उसके मंत्री जिस तरीके से असामाजिक तत्वों को संरक्षण दे रहे हैं उससे राज्य की हालत कभी भी बिगड़ सकती है। ऐसे में हिंदुओं को खुद जागरूक होना होगा तभी हमारी मां, बहने सुरक्षित रह पाएंगी अन्यथा बंगाल जैसे हालात यहां भी उत्पन्न हो सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री हफीजुल के बयान पर सियासी तापमान हाय, कल जामताड़ा समाहरणालय के समक्ष भाजपा करेगी धरना-प्रदर्शन
    Next Article देवनगर गांधी आश्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल की पाइप फटने से कई घर हुए क्षतिग्रस्त

    Related Posts

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.