Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा के शिक्षकों का टीएनए 24 से 28 अप्रैल तक आयोजित होगा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा के शिक्षकों का टीएनए 24 से 28 अप्रैल तक आयोजित होगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा के शिक्षकों का टीएनए 24 से 28 अप्रैल तक आयोजित होगा

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा के शिक्षकों का टीचर्स नीड असेसमेंट (टीएनए) 24 से 28 अप्रैल तक आयोजित होगा। जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित टीएनए में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी शिक्षकों के लिए आकलन परीक्षा ली जाएगी। उन्होंने जिले के प्राथमिक, उत्क्रमित मध्य और मध्य विद्यालय के शिक्षकों को प्ले स्टोर से सेंटा एप (सी ई एन टी ए) डाउनलोड कर अपना पंजीकरण शीघ्र करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला कार्यालय ने राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार तैयारी शुरू कर दी है। इस परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति और प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं का मूल्यांकन करना है। परीक्षा परिणाम के आधार पर प्रत्येक शिक्षक के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण मॉडल तैयार किया जाएगा।
    आकलन परीक्षा के बाद प्रत्येक शिक्षक को स्कोर दिया जाएगा। उनके प्रदर्शन और शैक्षणिक क्षमताओं का आकलन किया जा सकेगा। टीचर्स नीड असेसमेंट के लिए शिक्षकों का निबंधन अनिवार्य होगा। शिक्षकों को एप पर निबंधन कराना होगा। टीचर्स नीड असेसमेंट का आयोजन अब हर साल दो बार अप्रैल और अक्तूबर महीने में होगा। इससे पहले वर्ष 2022 में टीचर्स नीड असेसमेंट के तहत परीक्षा ली गयी थी। आगामी पांच वर्षों के लिए टीएनए के आयोजन की रणनीति तैयार की गई है। आयोजन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोषण पखवाड़ा के तहत समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, कुकिंग प्रतियोगिता व उत्कृष्ट फूड स्टॉल के विजेताओं को उप विकास आयुक्त ने किया पुरस्कृत
    Next Article भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में मंत्री हफीजुल के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

    Related Posts

    दीपावली पर जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा: 15 गिरफ्तार, 7.67 लाख नकद जब्त

    October 26, 2026

    टाटा स्टील ने डेंगू रोकथाम में तेज किए प्रयास, 4.89 लाख घरों का सर्वे पूरा

    October 26, 2026

    जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने मुख्यमंत्री से की मांग

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली पर जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा: 15 गिरफ्तार, 7.67 लाख नकद जब्त

    टाटा स्टील ने डेंगू रोकथाम में तेज किए प्रयास, 4.89 लाख घरों का सर्वे पूरा

    जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने मुख्यमंत्री से की मांग

    जमशेदपुर में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती: सितंबर में 133 किलो गांजा जब्त, 10 हॉटस्पॉट पर निगरानी तेज

    बेंगलुरु की IT कंपनियों को DK शिवकुमार की चेतावनी, कन्नड़ भाषियों को नौकरी में नजरअंदाज किया तो होगी कार्रवाई

    सूरत में डिलीवरी ब्वॉय ने चुराए 4 लाख से ज्यादा के पार्सल, आईफोन, जींस से लेकर टूथपेस्ट तक किये गायब

    ‘रामायण’ का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, राम-सीता के विवाह की झलक ने मोहा मन

    भारत में चीन डंप नहीं कर पाएगा सस्ता माल, पेंट बनाने में यूज होने वाले केमिकल पर लगा भारी टैक्स

    वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर भेजने पर उठे सवाल, मुरली कार्तिक बोले- ओपनिंग करानी चाहिए थी

    तिलक वर्मा के निशाने पर टी20 का बड़ा रिकॉर्ड, जेम्स विंस को पीछे छोड़ने का मौका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.