Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की बैठक आहूत की गई।

    _*21 अप्रैल से अंचलों में अभ्यर्थियों को मिलेंगे एडमिट कार्ड*_

    बैठक के क्रम में उपायुक्त ने जामताडा जिलान्तर्गत चौकीदार की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या 1/2025 को लेकर जारी डेट शीट के अनुसार अब तक की प्रगति सहित अन्य बिंदुओं पर विमर्श किया गया। वहीं बताया गया कि दावा आपत्ति के उपरांत आज स्वीकृत/अस्वीकृत आवेदकों की सूची का प्रकाशन जा रहा है। प्रकाशित सूची के विरुद्ध कोई दावा एवं आपत्ति हेतु द्वितीय दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए 19 अप्रैल 2025 के अपराह्न 03 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को प्रकाशित सूची के विरुद्ध कोई दावा अथवा आपत्ति हो तो निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक साक्ष्य सहित आवेदन प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा के पदनाम से हाथों हाथ चौकीदार नियुक्ति कोषांग, जामताड़ा में समर्पित कर सकते हैं। वहीं इसके उपरांत 20.04.2025 को अंतिम रूप से स्वीकृत/अस्वीकृत आवेदन की सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा दिनांक 21 अप्रैल से अभ्यर्थियों को उनको अंचल में एडमिट कार्ड मिलेगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करते हुए अंचलवार अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड उपलब्ध कराने एवं वितरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं बताया गया कि परीक्षा अपने निर्धारित तिथि 27 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।

    _*केंद्राधीक्षक के साथ बैठक कर उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों की ली जानकारी*_

    चौकीदार नियुक्ति को लेकर आगामी 27 अप्रैल को जिला अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन। किया जाना है। जिसे लेकर आज उपायुक्त ने अधिकारियों एवं विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य/ केन्द्राधीक्षकों के साथ बैठक कर संबंधित परीक्षा केंद्रों के मूलभूत सुविधाओं बाउंड्री वाल, सीसीटीवी कैमरा, शौचालय पेयजल, पंखा, डेस्क, कमरों एवं प्रति कमरा परीक्षार्थियों की क्षमता, प्रति सेंटर परीक्षार्थियों की क्षमता के अलावा अन्य जरूरी बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चौकीदार नियुक्ति हेतु आयोजित परीक्षा के लिए सभी केंद्र जिला मुख्यालय के ही रहेंगे। उन्होंने इसके अलावा अंचलवार परीक्षा केंद्र का निर्धारण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिन केंद्रों में सीसीटीवी इंस्टॉल है उसका जांच सुनिश्चित कर लें वहीं जहां सीसीटीवी इंस्टॉल नहीं है वहां पर नजारत उप समाहर्ता को अविलंब सूची लेकर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कमरे में वॉल क्लॉक की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी केंद्राधीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने हाल में भी अच्छे से परीक्षा को संपन्न करवाया है, इस परीक्षा को भी अच्छे से शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने में अपनी जवाबदेही को सुनिश्चित करें। वहीं इसके अतिरिक्त भी अन्य बिंदुओं पर विमर्श कर उन्होंने संबंधित को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम के अलावा संबंधित अंचल अधिकारी एवं केंद्राधीक्षक आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडोर स्टेडियम जामताड़ा में बैडमिंटन एवं ताइक्वांडो खेल का प्रतिभा चयन ट्रायल हुआ आयोजित
    Next Article दैनिक पंचांग एवं राशिफल 18.04.2025 शुक्रवार पंचमी तिथि

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.