Author: Nizam Khan

सिद्धू कान्हू की वीरता को कभी नहीं भुलाया जा सकता:माधव चंद्र महतो राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड क्षेत्र के भंडारबेड़ा सहित विभिन्न जगहों पर हुल दिवस के अवसर पर सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान लोगों ने सिद्धू कान्हू की वीरता और बलिदान को याद किया और उनके संघर्षों को कभी नहीं भूलने का संकल्प लिया। नाला विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने सिद्धू कान्हू प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माधव चंद्र महतो हुल दिवस को याद करते हुए कहा कि सिद्धू कान्हू ने आज़ादी के लिए अपना सब कुछ…

Read More

हूल क्रांति के अमर नायकों को राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : हूल दिवस के पावन अवसर पर राजद (राष्ट्रीय जनता दल) की ओर से जामताड़ा के गांधी मैदान स्थित सिद्धू-कान्हू स्मारक स्थल पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने वीर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और जनजातीय संघर्ष व बलिदान की गौरवगाथा को याद किया। दिनेश यादव ने कहा कि सिद्धू-कान्हू जैसे वीरों का योगदान आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। अंग्रेजी…

Read More

ग्राम स्तर के सभी जल सहिया द्वारा इकट्ठा किया गया एकल उपयोग पॉलिथीन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंचायत बिक्रमपुर का ग्राम थालपोता के पानी टंकी के पास निर्मित पंचायत स्तरीय सेग्रीगेशन शेड में मुखिया बाबूधन सोरेन, एक्टिव जल सहिया रीना मंडल ग्राम बड़ाआकना एवं जल सहिया पुतुली हांसदा के अगुवाई में ग्राम स्तर के सभी जल सहिया द्वारा इकट्ठा किया गया एकल उपयोग पॉलिथीन एवं प्लास्टिक कचरा को रखने का अभियान चलाया गया। जिसमें पंचायत के 08 जल सहिया ने भाग लिए एवं ग्राम स्तर से ट्राइसाइकिल के द्वारा पॉलिथीन एवं प्लास्टिक कचरा का उठाव…

Read More

दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर 8 भैंसों की मौत, पटरियों पर खून और मांस का मंजर राष्ट्र संवाद सं मिहिजाम (जामताड़ा) 29 जून की सुबह हावड़ा-दिल्ली मेन लाइन पर एक भयावह हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। रूपनारायणपुर से आगे, झारखंड चेकपोस्ट से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अकाल तख्त सुपरफास्ट ट्रेन की टक्कर से कम से कम 8 भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह करीब 11:30 बजे जैसे ही ट्रेन 233/23 से 233/27 खंभों के बीच पहुंची, अचानक ट्रैक पर भैंसों का झुंड आ गया। तेज रफ्तार में दौड़…

Read More

राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने जामताड़ा एसपी से की शिष्टाचार भेंट, दी बधाई निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने शुक्रवार को जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजकुमार मेहता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दिनेश यादव ने एसपी मेहता को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए उनकी सराहना की।विशेष रूप से, यादव ने साइबर अपराध के विरुद्ध जारी एसपी मेहता की सख्त कार्रवाई की खुले दिल से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जामताड़ा लंबे समय से साइबर अपराध के लिए चर्चित…

Read More

जय श्री राम युवा एकता ने लगाया पौधा देवघर: जय श्री राम युवा एकता ग्रुप ने वार्ड नंबर 34 के चित्तौलोढिया गांव में पुनः पांच बरगद के टहनियों को लगाया और अपने कार्यक्रम को जो पिछले दो वर्षों से चलते आ रहा है उसको आगे बढ़ाया। हर लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया। 26 जून 2025 की सुबह 4: 30 से ही ग्रुप के सदस्य इकट्ठे हो गए और बरगद की टहनियों को काटा और अपने कामों में लग गए। टहनियों को लगाने के बाद उनके चारों ओर घेरावत की तथा कोई जानवर उन पौधों को छती ना पहुंच…

Read More

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के निर्देश पर आज जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों/गांवों में धरतीआबा जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन बढ़ चढ़ कर लोग विशेष शिविर में ले रहे हैं योजनाओं का लाभ*_ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आज दिनांक 26.06.2025 को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (पीएम जनमन) के तहत जामताड़ा जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के अनुसूचित जनजाति बहुलता वाले पंचायतों के गांवों/टोलों में विशेष शिविर का आयोजन कर जनजातीय परिवारों को…

Read More

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय पहुंचे राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय, दुलाडीह, जामताड़ा के छात्रों से उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू ने किया संवाद; समस्याओं के समाधान हेतु दिया गया आश्वासन आज दिनांक 26.06.2025 को राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय, दुलाडीह, जामताड़ा के छात्रों ने विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, शिक्षकों के द्वारा शोषण आदि समस्याओं को लेकर अपनी मांग को लेकर समाहरणालय पहुंचे थे। मामले की सूचना मिलने पर उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने छात्रों से…

Read More

मादक पदार्थों के निषेध थीम पर आज प्रातः 07:00 बजे रानीसती मंदिर से गाँधी मैदान, जामताड़ा तक जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन गांधी मैदान में पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम में लोगों से नशा से दूर रहने का किया अपील; दिलाया गया शपथ*_ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निदेशानुसार मादक पदार्थों के निषेध थीम पर आज दिनांक 26.06.2025 को पूर्वाह्न 07:00 बजे रानीसती मंदिर से गाँधी मैदान, जामताड़ा तक जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०) एवं उप विकास आयुक्त…

Read More

प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा एक दिवसीय संगठन कार्य पर जामताड़ा प्रवास पर पहुंचे राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा एक दिवसीय संगठन कार्य पर जामताड़ा प्रवास पर पहुंचे!उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हार हो या जीत हो हमेशा जनता के बीच जुड़े रहने का काम करते हैं! और लगातार पार्टी के कार्यकर्ता संगठन के कार्यों को और जनमुद्दाओ को उठाने का काम करते रहते है!उसी के निमित्त आज छोटी कामकाजी बैठक की गई!उन्होंने जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी को निशाने में रखते हुए कहा कि जामताड़ा के बड़बोले मंत्री आज झारखंड के मंत्री है और…

Read More