Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मादक पदार्थों के निषेध थीम पर आज प्रातः 07:00 बजे रानीसती मंदिर से गाँधी मैदान, जामताड़ा तक जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मादक पदार्थों के निषेध थीम पर आज प्रातः 07:00 बजे रानीसती मंदिर से गाँधी मैदान, जामताड़ा तक जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मादक पदार्थों के निषेध थीम पर आज प्रातः 07:00 बजे रानीसती मंदिर से गाँधी मैदान, जामताड़ा तक जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

    गांधी मैदान में पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम में लोगों से नशा से दूर रहने का किया अपील; दिलाया गया शपथ*_

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निदेशानुसार
    मादक पदार्थों के निषेध थीम पर आज दिनांक 26.06.2025 को पूर्वाह्न 07:00 बजे रानीसती मंदिर से गाँधी मैदान, जामताड़ा तक जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०) एवं उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रानी सती मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, इंदिरा चौक, रेलवे स्टेशन, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए गांधी मैदान में कार्यक्रम सभा में परिणत हो गया।

    *_नशा को लेकर समाज को दिशा देने, समाज के सामने जागरूकता फैलाने की जरूरत है – पुलिस अधीक्षक_*

    इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता ने कहा कि नशा को लेकर समाज को दिशा देने, समाज के सामने जागरूकता फैलाने की जरूरत है कि आज से हमलोग कहें नो ड्रग्स! नशा को न करना है, इसके लिए कृत संकल्पित होकर अपने समाज में युवाओं में नया ऊर्जा का संचार करना है। नशा छोड़कर मुख्य दिशा की ओर लौटना है। एक बार नशा का उपयोग करने पर इसका लत लग जाता है जो आसानी से नहीं छूटता है। उन्होंने आग्रह किया कि अगर कहीं नशे का कारोबार हो रहा है, तो इसकी सूचना आप निकटतम थाना, डीएसपी को दें, कार्रवाई की जाएगी।

    _*नशा से समाज प्रदूषित और परिवार विघटित होता है – उप विकास आयुक्त*_

    वहीं उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने कहा कि इस दिन को विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है, संयुक्त राष्ट्र संघ ने आज के ही दिन वर्ष 1987 में दिवस को मनाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए कहा कि समाज में इसके दुष्प्रभाव को रोकना हेतु युवा पीढ़ी को बढ़चढ कर भाग लेना है ताकि जो युवा गलत रास्ते पर ना जाए क्योंकि नशा से समाज प्रदूषित और परिवार विघटित होता है। इसलिए नशे को ना कहें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा उपस्थित सभी को नशा के सेवन से बचने एवं नशा के त्याग करने हेतु शपथ दिलाया गया। इसके अलावा मैराथन दौड़ में बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

    _*इस मौके पर*_ उपरोक्त के अलावा जिले आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजशेखर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री संजय कुमार सिंह, ज़िला खेल समन्वयक श्री सुशील कुमार, ज़िला पर्यटन विशेषज्ञ श्री सूरज गुप्ता,श्री दीपक दुबे, खेलों इंडिया कोच श्री बजरंगी प्रियरंजन
    डे बोर्डिंग कोच मोहम्मद ईद्रिश, श्री मधुसूदन मण्डल, श्री राजकुमार मंडल, पुलिस कर्मी, खिलाड़ी सहित खेल कार्यालय के कर्मी एवं अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा एक दिवसीय संगठन कार्य पर जामताड़ा प्रवास पर पहुंचे
    Next Article अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय पहुंचे राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय, दुलाडीह, जामताड़ा के छात्रों से उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू ने किया संवाद; समस्याओं के समाधान हेतु दिया गया आश्वासन

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.