प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा एक दिवसीय संगठन कार्य पर जामताड़ा प्रवास पर पहुंचे
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा एक दिवसीय संगठन कार्य पर जामताड़ा प्रवास पर पहुंचे!उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हार हो या जीत हो हमेशा जनता के बीच जुड़े रहने का काम करते हैं! और लगातार पार्टी के कार्यकर्ता संगठन के कार्यों को और जनमुद्दाओ को उठाने का काम करते रहते है!उसी के निमित्त आज छोटी कामकाजी बैठक की गई!उन्होंने जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी को निशाने में रखते हुए कहा कि जामताड़ा के बड़बोले मंत्री आज झारखंड के मंत्री है और जिस विभाग के वह मंत्री है वह मंत्री पद उनसे संभल नहीं रहा है!पिछली सरकार में जब वह मंत्री पद में नहीं थे तब बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री थे, तब इरफान अंसारी कहा करते थे कि आठवीं पास को स्वास्थ्य मंत्री बना दिया गया है!अगर मुझे मौका मिलता स्वास्थ्य मंत्री बनने का तो मैं झारखंड में बेहतर करके दिखाता क्योंकि मैं स्वयं ही एक डॉक्टर हूं! लेकिन इस बार जिद करके वह स्वास्थ्य मंत्री बन गए उसके बावजूद पूरे झारखंड में अस्पतालों की स्थिति दयनीय बनी हुई है!अस्पतालों में दवाई नहीं मिल रही है,ऑक्सीजन की किल्लत दिखने को मिल रही है! एंबुलेंस तक नहीं मिल रहा है!कुछ दिन पहले ही गोड्डा में एक बहुत ही दयनीय घटना घटी!एक बच्ची जो बहुत ही बीमार थी उनके परिजनों द्वारा बार-बार एंबुलेंस के लिए फोन किया गया लेकिन उन्हें एंबुलेंस नहीं मिल पाया जिसके वजह से उनको अपनी बच्ची को खोना पड़ गया और इरफान अंसारी इंस्टाग्राम में रील बनाने में व्यस्त रह गए! कार्यक्रम के बाद उन्होंने वृक्षारोपण भी किया!!

