Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय पहुंचे राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय, दुलाडीह, जामताड़ा के छात्रों से उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू ने किया संवाद; समस्याओं के समाधान हेतु दिया गया आश्वासन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय पहुंचे राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय, दुलाडीह, जामताड़ा के छात्रों से उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू ने किया संवाद; समस्याओं के समाधान हेतु दिया गया आश्वासन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय पहुंचे राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय, दुलाडीह, जामताड़ा के छात्रों से उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू ने किया संवाद; समस्याओं के समाधान हेतु दिया गया आश्वासन

    आज दिनांक 26.06.2025 को राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय, दुलाडीह, जामताड़ा के छात्रों ने विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, शिक्षकों के द्वारा शोषण आदि समस्याओं को लेकर अपनी मांग को लेकर समाहरणालय पहुंचे थे। मामले की सूचना मिलने पर उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना एवं त्वरित कार्रवाई का भरोसा देते हुए उन्हें एसएजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार खुलवाकर सभी बच्चों को बैठाने का निर्देश दिया। छात्रों की शिकायत थी कि उनके द्वारा कई बार मांग की गई है लेकिन इस पर अब तक संज्ञान नहीं लिया गया है, आक्रोशित छात्र उपायुक्त से मिलने की जिद कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशिक्षण भवन सभागार में उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार की उपस्थिति में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार एवं प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू ने छात्रों की समस्या को गंभीरता से सुना एवं उनसे संवाद किया। छात्रों ने बताया कि विद्यालय में बाउंड्री वाल नहीं है, पेयजल, बिजली, आवास में कई दिक्कतें हैं साथ ही उन्हें मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है, एवं शिक्षकों के द्वारा अकारण प्रताड़ित किया जाता है एवं मारपीट किया जाता है, एवं बिना कोई नियम एवं आदेश के लेट फाइन के नाम पर करीब 60 हजार की राशि वसूल की गई है।

    छात्रों की शिकायत को सुनते हुए _*उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार*_ने सभी को आश्वासन दिया कि उपायुक्त महोदय के संज्ञान में इसे लाते हुए विद्यालय की जांच हेतु जांच कमिटी गठित की जाएगी, जो अगले 7 से 10 दिनों में जांच कर अपना रिपोर्ट देगी, इसके अलावा भविष्य में उक्त घटना की दुबारा पुनरावृति नहीं हो, इसके लिए प्रत्येक सप्ताह में एक बार विद्यालय का औचक निरीक्षण किया जाएगा। कहा कि अगर नियम विरुद्ध विद्यालय संचालन की बात सामने आई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं छात्रों की मांग पर कहा कि हम लोग उपायुक्त महोदय से आग्रह करेंगे कि वो स्वयं इस प्रकरण को लेकर विद्यालय का निरीक्षण करें।

    वहीं *_परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज_* ने भी छात्रों से मूलभूत सुविधाओं के मांग पर कहा कि विभिन्न कार्यों के लिए एस्टीमेट तैयार हो गया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा।

    वहीं _*अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ने*_ छात्रों को मोटिवेट करते हुए कहा कि वे स्वयं विद्यालय का निरीक्षण करेंगे एवं इस दौरान क्लास भी लेंगे, प्रश्न पूछेंगे जो बच्चे सही जवाब देंगे उन्हें सरकारी गाड़ी से अनुमंडल कार्यालय में लाकर अनुमंडल कार्यालय में होने वाले कार्यों से रूबरू होने का मौका देंगे। इस दौरान कई सवाल पूछे एवं कहा कि विद्यालय में आके वो फिजिक्स एवं मैथ्स की क्लास लेंगे। उन्होंने सभी छात्रों के मन से सभी प्रकार के दुविधा को दूर करते हुए विद्यालय जाने एवं मन लगाकर पढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। कहा कि जो भी समस्याएं हैं तो उसका नियमसंगत समाधान किया जाएगा।

    _*छात्रों के लिए करवाई गई स्नैक्स एवं कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था; निजी वाहन की व्यवस्था कर छात्रों को पहुंचाया गया विद्यालय*_

    वहीं उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार के निर्देश पर सभी छात्रों के लिए स्नैक्स एवं कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था कराई गई साथ ही सभी बच्चों को जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा निजी वाहन की व्यवस्था कर उन्हें विद्यालय पहुंचाया गया।

    _*इस मौके पर*_ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कल्याण कार्यालय के कर्मी आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमादक पदार्थों के निषेध थीम पर आज प्रातः 07:00 बजे रानीसती मंदिर से गाँधी मैदान, जामताड़ा तक जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के निर्देश पर आज जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों/गांवों में धरतीआबा जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन

    Related Posts

    नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान तेज करने चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, सुरक्षा रणनीति पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा

    March 6, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    March 6, 2026

    होली के जश्न में चली गोली, बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान तेज करने चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, सुरक्षा रणनीति पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा

    जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    होली के जश्न में चली गोली, बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    शिव काली मंदिर में नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार का नागरिक अभिनंदन, वार्ड 17 की समस्याओं पर हुई चर्चा

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बिना शिलान्यास बने सड़क-नाली पर सवाल, शपथ से पहले भुगतान लेने की चर्चा तेज

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    25 मार्च को अदालत में टकराएंगे कॉरपोरेट बनाम जनप्रतिनिधि

    भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर ज्ञानवर्धक परिचर्चा आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.