Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जय श्री राम युवा एकता ने लगाया पौधा
    Breaking News झारखंड

    जय श्री राम युवा एकता ने लगाया पौधा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जय श्री राम युवा एकता ने लगाया पौधा

    देवघर: जय श्री राम युवा एकता ग्रुप ने वार्ड नंबर 34 के चित्तौलोढिया गांव में पुनः पांच बरगद के टहनियों को लगाया और अपने कार्यक्रम को जो पिछले दो वर्षों से चलते आ रहा है उसको आगे बढ़ाया। हर लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया। 26 जून 2025 की सुबह 4: 30 से ही ग्रुप के सदस्य इकट्ठे हो गए और बरगद की टहनियों को काटा और अपने कामों में लग गए। टहनियों को लगाने के बाद उनके चारों ओर घेरावत की तथा कोई जानवर उन पौधों को छती ना पहुंच पाए इसके लिए कांटों की भी व्यवस्था की। जय श्री राम युवा एकता ग्रुप के अध्यक्ष दयानंद कुमार ने इस कार्यक्रम की योजना पहले ही बना रखी थी। उनका कहना है कि हमारे बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि आद्रा नक्षत्र सभी नक्षत्रों से विशेष है। इस नक्षत्र में लगाया गया पेड़ पौधा हमेशा फलता फूलता है। हमारे बड़े बुजुर्ग पहले भी पेड़ों को लगाया करते थे लेकिन आज के युवा हमारे पर्यावरण से दूर जा रहे हैं जिसके कारण उन्हें तरह-तरह की प्राकृतिक समस्याओं को झेलना पड़ रहा है। ग्रुप के सचिव दरोगा मंडल ने बताया कि हमारा यह कार्यक्रम दो सालों से चल रहा है और हमलोगों ने करीब 200 पौधे से अधिक लगा चुके हैं और 2000 से अधिक पौधों का वितरण कर चुके हैं। यह सब हम सब ग्रुप के सदस्यों की एकता और पर्यावरण की अच्छाई चाहने वाले हमारे ग्रामवासी और शहर वासी की मदद से हो सका है। हमें उम्मीद है कि हमलोग यह कार्यक्रम को गांव गांव तक लेकर जाएंगे और जहां तक हो सके अपने पर्यावरण को हरा भरा करने का प्रयत्न करेंगे। इस कार्यक्रम को वनरक्षी सुमन भैया ने अपने देख-रेख में कराया। ग्रुप का सभी सदस्यों का उसने अभिवादन किया और कैसे वे इस कार्यक्रम को और आगे तक ले जा सकते हैं उनके बारे में भी बताया। उसने कहा कि आद्रा नक्षत्र सभी नक्षत्रों से अलग होता है। इस नक्षत्र में लगाया गया हर पौधा जल्दी से जल्दी बढ़ता है बाकी किसी नक्षत्र में ऐसा नहीं होता है। मौके पर कोषाध्यक्ष छोटू कुमार ने भी टिप्पणी रखी और कहा कि हम लोग हमेशा इसी तरह अपने ग्रुप के लिए तैयार हैं चाहे हमें 4:00 बजे बुला ले या शाम 4:00 बजे हम लोग पर्यावरण के कार्य के लिए हर पल तैयार है। अमन कुमार पारस कुमार ने गढ्ढों को भरा। दीपक और कृष्णा कुमार के द्वारा जाली लाया गया। शिवा मंडल ने बांकी व्यवस्था को जुटाया। मौके पर वनरक्षी अनिल मंडल आशीष कुमार, पिंटू सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, सागर कुमार, सूरज कुमार, विशाल कुमार, देवा, बासुकी, बलराम मंडल, मोहन, रितेश, रौनक, सूरज मंडल साजन एवं कई ग्रामवासी उपस्थित थे।।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका में श्रद्धा व उल्लास के साथ जगन्नाथ प्रभु का रथ यात्रा निकाला गया
    Next Article चलो बुलावा आया है बाबा बैधनाथ ने बुलाया है बाबा बैधनाथ सेवा संघ 1000 लोगों को करायेगा निःशुल्क कांवर यात्रा ।

    Related Posts

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    March 16, 2026

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    March 16, 2026

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरीश राणा की कहानी: मां-बाप का संघर्ष और इज्जत से विदाई

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

    मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर

    कालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधेकृपा साक्षी ने सुनाए प्रेरक प्रसंग

    फतेहपुर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर आवास योजना के आवेदनों की गहन जांच

    विधानसभा परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों ने दिया सेवा का संदेश

    ईद, सरहुल, हिंदू नववर्ष व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.