Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चलो बुलावा आया है बाबा बैधनाथ ने बुलाया है बाबा बैधनाथ सेवा संघ 1000 लोगों को करायेगा निःशुल्क कांवर यात्रा ।
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चलो बुलावा आया है बाबा बैधनाथ ने बुलाया है बाबा बैधनाथ सेवा संघ 1000 लोगों को करायेगा निःशुल्क कांवर यात्रा ।

    Aman KumarBy Aman KumarJune 28, 2025Updated:June 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चलो बुलावा आया है बाबा बैधनाथ ने बुलाया है बाबा बैधनाथ सेवा संघ 1000 लोगों को करायेगा निःशुल्क कांवर यात्रा ।

    कांवर यात्रा के लिए एक जुलाई से पंजीयन , मध्यप्रदेश के रीवा के कलाकार बाबा बैद्यनाथ की जीवंत झांकी करेंगे प्रस्तुत – विकास सिंह

    सावन के पावन माह में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा निःशुल्क कांवर यात्रा का आयोजन इस भी किया जाएगा । साकची के अग्रसेन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबा बैधनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि इस वर्ष 25 जुलाई को 1000 शिव भक्तों का जत्था निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर जमशेदपुर से xx सुल्तानगंज रवाना होगा । कांवर यात्रा में सोनारी, कदमा बिष्टुपुर, साकची और मानगों के शिवभक्त शामिल होंगे । पंजीयन 1 जुलाई से आरंभ होगा पहले आओ पहले पाओ के तर्ज में पंजीयन कर लोगों का सीट आरक्षित किया जाएगा ।

    विकास सिंह ने 18 वर्ष से अधिक एवं 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों को पंजीयन करने की बात कही है । विकास सिंह ने कहा कि सभी पंजीयन के लोगों को फोटो और मोबाइल नंबर के साथ पहचान पत्र निर्गत किया जाएगा इस पहचान पत्र के आधार पर लोगों को सभी जगह प्रवेश मिलेगा । विकास सिंह ने कहा कि यात्रा में शामिल कांवरिया अपने जत्थे से ना बिछड़े इसलिए सभी कांवरियों का अपना ड्रेस कोड होगा जिससे भारी भीड़ में भी जत्थे में शामिल कांवरियों की पहचान आसानी से हो पायेगी । विकास सिंह ने कहा रास्ते में पढ़ने वाले सारे ठहराव को आरक्षित कर लिए गए हैं प्रत्येक ठहराव में लोगों के मनोरंजन और थकान दूर करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा , मध्य प्रदेश के रीवा से बुलाए गए कलाकारों के द्वारा बाबा बैधनाथ की कथा की जीवंत झांकी असरगंज स्थित बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के धांधी बिलारी भवन में दर्शाया जाएगा । विकास सिंह ने कहा सभी कांवरियों के लिए बस,धर्मशाला, स्वास्थ्य,भोजन और संस्कृति कार्यक्रम की व्यवस्था निशुल्क रहेगी । यात्रा में शामिल लोग जमशेदपुर से बस,ट्रेन और छोटी गाड़ी के द्वारा 25 जुलाई को सुल्तानगंज जाएंगे सुल्तानगंज से उत्तरदायिनी गंगा का जल भर के पैदल बाबा नगरी के लिए प्रस्थान करेंगे बाबा को जल अर्पण करने के बाद सभी कांवरिया बस से बाबा बासुकीनाथ धाम जाएंगे बाबा बासुकीनाथ को जल अर्पण करने के बाद जमशेदपुर लौटेंगे यात्रा पूरे 8 दिन की रहेगी ।पंजीयन हेतु मानगो किशोर बर्मन- 8540986994 , सोनारी – कृष्णा सिंह-7870910175 आशुतोष सिंह- 9334644378कदमा -अरविंद महतो-8210320937 से संपर्क कर सकते हैं। संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से विकास सिंह, रामअवदेश चौबे, अरविंद महतो, आशुतोष सिंह,अजय लोहार,छोटे लाल सिंह, सूरज नारायण, मनोज ओझा, संदीप शर्मा,रामचन्द्र प्रसाद, विकास गुप्ता, शिव साहू, पंकज गुप्ता मुख्य रूप से शामिल थे।

    चलो बुलावा आया है बाबा बैधनाथ ने बुलाया है बाबा बैधनाथ सेवा संघ 1000 लोगों को करायेगा निःशुल्क कांवर यात्रा ।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजय श्री राम युवा एकता ने लगाया पौधा
    Next Article जमशेदपुर के रेड क्रॉस भवन में रेड क्रॉस जमशेदपुर के पैट्रोन रहे स्वर्गीय के. के. सिंह के जयंती के अवसर पर रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया गया जहां रक्त दाताओं को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया

    Related Posts

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    July 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.